[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results MP TET Result 2025 OUT: एमपी टीईटी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MP TET Result 2025 OUT: एमपी टीईटी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
MP TET Result 2025 OUT: एमपी टीईटी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
MP TET Result 2025 (सांकेतिक फोटो)

MP TET Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) की तरफ से एमपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.

आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में कुल 160360 उम्मीदवार शामिल हुए थे. यह संख्या बताती है कि शिक्षण क्षेत्र में युवाओं का कितना रुझान है. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने से चयन प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण हो गई. एमपीईएसबी ने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने पर विशेष ध्यान दिया था.

MP TET Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर एमपीटीईटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

एमपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 के बीच हुआ था. इस बार परीक्षाएं 11 शहरों में हुई थीं. इसके लिए कुल 9882 पद निर्धारित किए गए थे. अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद ध्यानपूर्वक उसकी जांच जरूर करें. इसमें अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरणों को सही तरीके से मिलान कर लें. यदि किसी प्रकार की गलती या असमानता पाई जाती है तो तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) से संपर्क करें. यह जांच करना जरूरी है ताकि भविष्य की चयन प्रक्रिया या दस्तावेज सत्यापन के समय किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल टीचर टेस्ट का रिजल्ट जारी, सिर्फ 2.47% पास, लाखों हुए फेल

Previous article स्वच्छता ही सेवा : मेयर से लेकर वार्ड पार्षदों ने राजारानी तालाब में लगाया झाड़ू, किया पौधारोपण
Next article नपं व पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel