[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : जीतनराम मांझी

कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : जीतनराम मांझी

0
कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : जीतनराम मांझी

बाराचट्टी में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

प्रतिनिधि, बाराचट्टी. बाराचट्टी के सुलेबट्टा हाइस्कूल परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास की बयार बह रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक राज्य में 25000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर चुके हैं, जबकि कई अन्य योजनाएं अभी भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. बाराचट्टी जैसे इलाके में समुचित बिजली रहने के संदर्भ में कहा कि पहले की सरकार पूरे राज्य को 700 मेगावाट बिजली देती थी. इस कारण लोगों को भगजोगनी के समान बिजली की आपूर्ति होती थी. नीतीश सरकार में पूरे राज्य में 8400 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है. पहले बिजली न रहने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजारों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी कोई समस्या नहीं रह गयी है. एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए कहा कि लोटा के चक्कर में बटलोही को नहीं फोड़ना है. सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाएं और एक बार फिर मजबूती से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को बनाएं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी काम हुआ है. सम्मेलन को विधायक ज्योति देवी, कुमुद वर्मा, नारायण मांझी, शंभूनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel