[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 में एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाने पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 4-5 बार मौत के करीब पहुंचा

Kantara Chapter 1 में एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाने पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 4-5 बार मौत के करीब पहुंचा

0
Kantara Chapter 1 में एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाने पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 4-5 बार मौत के करीब पहुंचा
ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म “कांतारा: चैप्टर 1” को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें निर्देशन और अभिनय करने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

अभिनय और निर्देशन की दोहरी चुनौती

वैराइटी को दिए एक इंटरव्यू में शेट्टी ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाली. दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, “कुछ एक्शन सीन के दौरान मैं एक्टिंग कर रहा था और बैकग्राउंड में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं. ऐसे समय में मैं तुरंत माइक लेकर निर्देश देने लगता. अभिनेता और निर्देशक की भूमिका बदलते रहना आसान नहीं था, लेकिन मेरे किरदार की प्रकृति ऐसी ही है, इसलिए यह स्वाभाविक लगा.”

“मैं 4-5 बार मौत के करीब पहुंचा”

बेंगलुरु में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग बेहद कठिन थी और कई बार उनकी जान भी जोखिम में पड़ गई थी. उन्होंने कहा, “लगातार मेहनत और नींद की कमी के कारण हालात बेहद मुश्किल हो गए थे. सेट पर कई दुर्घटनाएं हुईं. सच कहूं तो शूटिंग के दौरान मैं 4-5 बार मौत के करीब पहुंचा. जिस देवता पर हम भरोसा करते हैं, उसी की कृपा से हम सुरक्षित हैं.”

कहानी और कास्ट

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी “कांतारा: चैप्टर 1” भूत कोला परंपरा की जड़ों की पड़ताल करती है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में हैं.

इसका प्रीमियर गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टियों पर 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में होगा. दर्शकों के बीच इस मिस्टिकल लोककथा पर आधारित फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है.

यह भी पढ़े: Dhadak 2 OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप कमाई के बाद ओटीटी को तैयार, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Previous article राष्ट्र की स्वच्छता अभियान में नागरिक समुदाय एक साथ मिलकर अपनी भूमिका अदा करें
Next article कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : जीतनराम मांझी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel