[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news बेला में तार के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीत्कार

बेला में तार के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीत्कार

0
बेला में तार के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीत्कार

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बेला थाना क्षेत्र के बेला छपरा गांव में बुधवार को तार के पेड़ से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुशहरी थाना की रोहुआ पंचायत के रघुनाथपुर जगदीश निवासी शंकर महतो (40) के रूप में किया गया है. घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा तैयार कर उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मजदूर शंकर महतो तार के पेड़ पर चढ़कर करीब 30 फीट की ऊंचाई पर डाली को छेव रहा था. इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गया. सिर में चोट लगने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शंकर महतो की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख- पुकार मच गयी. थानेदार ने बताया कि तार के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel