[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्याेहार भाईचारे की परंपरा कायम रहे : अनिकेत

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्याेहार भाईचारे की परंपरा कायम रहे : अनिकेत

0
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्याेहार भाईचारे की परंपरा कायम रहे : अनिकेत

किशनगंज. एसडीएम कार्यालय में बुधवार कोशांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्ष एसडीएम अनिकेत कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र शुरू होते ही लोग माता की भक्ति में लीन हो जाते है. पूजा पंडालों में भीड़ भी जुटने लगी है. एसडीएम ने आह्वान किया कि आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाएं. भाईचारे की परंपरा कायम रहनी चाहिए. यदि कहीं कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें. पूजा को लेकर मंदिर कमिटी के लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान भीड़ वाले जगहों पूजा पंडालों में में प्रवेश व निकासी के लिए अलग- अलग द्वार बनाए. लोगों को परेशानी नहीं हो सकती है. बैठक में लोगों ने अपने सुझाव भी प्रकट किये. तय रूट में ही विसर्जन का जुलूस निकाला जाएगा. इसके लिए पूजा कमिटी को लाइसेंस में रूट का जिक्र करना होगा. इसके अलावे साफ सफाई को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में ट्रैफिक को लेकर भी चर्चा की गई. भीड़ वाले पूजा पंडालों में पहुंचने के लिए किस रूट में गाड़ियों का आवागमन होगा और किस रूट में आवागमन वर्जित रहेगा यह भी चर्चा की गई. बैठक में विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel