[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news सीयूएसबी के छात्रों को किया सम्मानित

सीयूएसबी के छात्रों को किया सम्मानित

0
सीयूएसबी के छात्रों को किया सम्मानित

गया कॉलेज में इंटर्नशिप पूरी होने पर मिला सम्मान संवाददाता, गया जी. गया कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा पीठ के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप गुरुवार को संपन्न हो गयी. करीब एक महीने से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा पीठ के एमएड विद्यार्थी गया कॉलेज शिक्षा शास्त्र विभाग में इंटर्नशिप कर रहे थे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश सिंह चंद्र ने उक्त अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं व एमएड के विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में इनका प्रदर्शन सराहनीय है. विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने बताया कि इंटर्नशिप प्रशिक्षण जीवन का महापर्व है और कक्षा कक्ष में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को धरातल पर उतारने का यह सुनहरा अवसर है. शिक्षा पीठ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमएड के विद्यार्थी इस पर बिल्कुल खरे उतरे हैं. उनके द्वारा विभाग में कई शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है. मौके पर सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया है. विद्यार्थियों के अभ्यास शिक्षक संपूर्ण होने पर बीएड प्रशिक्षुओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. क्योंकि इतने दिनों में ही एमएड के विद्यार्थी व बीएड के विद्यार्थियों में एक अच्छी ताल मेल विकसित हो चुकी थी. मौके पर डॉ रानी, नीना प्रियदर्शनी, डॉ सदरे आलम, अमरेंद्र कुमार, निखत परवीन व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel