[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news बिजली विपत्र में उत्पन्न त्रुटियों के निराकरण को लेकर भी आवेदन लिया गया

बिजली विपत्र में उत्पन्न त्रुटियों के निराकरण को लेकर भी आवेदन लिया गया

0
बिजली विपत्र में उत्पन्न त्रुटियों के निराकरण को लेकर भी आवेदन लिया गया

बगहा. अनुमंडल के सभी प्रखंड में कैंप लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निबंधन किया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन से लेकर बिजली मीटर,बिजली विपत्र में उत्पन्न त्रुटियों के निराकरण को लेकर भी आवेदन लिश गया. एवं त्रुटियों के निष्पादन को लेकर उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया गया.बगहा विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक अमृतांशु ने बताया कि गुरुवार को बगहा अनुमंडल के सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का हाल जाना गया. साथ ही साथ सरकार की ओर से 125 यूनिट फ्री बिजली पर उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया गया. जिन उपभोक्ताओं के विपत्र में गड़बड़ी है उसके निराकरण को लेकर भी उपभोक्ताओं से आवेदन लिया गया. साथ ही साथ छतों पर सोलर प्लांट की स्थापना को लेकर भी उपभोक्ताओं को जागृत किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को छतों पर सोलर प्लांट की स्थापना को लेकर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है. इस क्रम में एक किलोवाट सोलर प्लांट के स्थान पर 30 हजार, दो किलोवाट यूनिट सोलर प्लांट की स्थापना पर 60 हजार एवं 3 किलोवाट सोलर प्लांट के स्थापना पर 78 हजार का अनुदान उपभोक्ताओं को मिल रहा है. बगहा दो प्रखंड में कनीय अभियंता शशि भूषण कुमार व डबलू महतो व कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कैंप लगाया गया. जिसमें 15 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. वहीं प्रखंड बगहा एक में कनीय अभियंता संतोष कुमार के नेतृत्व में कैंप लगाया गया. जहां एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. इस अवसर पर बिजली विभाग के मोहम्मद सदीक, संजय कुमार,अली हुसैन,चंदन कुमार आदि मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel