[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupamaa Upcoming Twist: मुश्किल घड़ी में देविका के साथ दिखीं अनुपमा और राही, क्या परिवार में लौटेगी खोई हुई खुशियां?

Anupamaa Upcoming Twist: मुश्किल घड़ी में देविका के साथ दिखीं अनुपमा और राही, क्या परिवार में लौटेगी खोई हुई खुशियां?

0
Anupamaa Upcoming Twist: मुश्किल घड़ी में देविका के साथ दिखीं अनुपमा और राही, क्या परिवार में लौटेगी खोई हुई खुशियां?
Anupamaa Upcoming Twist

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं. हाल के एपिसोड्स में अनुपमा और बेटी राही के बीच दूरी साफ नजर आई, लेकिन अब देविका की वजह से दोनों को करीब आते देखा जा रहा है.

डांस कॉम्पिटिशन से बढ़ा था तनाव

कुछ हफ्ते पहले अनुपमा और राही एक-दूसरे के खिलाफ डांस कॉम्पिटिशन में उतरे थे. अनुपमा और उनकी टीम की जीत के बाद राही का गुस्सा और बढ़ गया. वह पहले ही अपनी मां से नाराज थी और हारने के बाद उसका दर्द और गहरा हो गया. इसी बीच अनुपमा की दोस्त देविका की बीमारी ने हालात बदल दिए.

कैंसर से जूझ रही देविका

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा को देविका की डायरी मिलती है, जिसमें उनकी अधूरी ख्वाहिशें लिखी हैं. देविका कैंसर से लड़ रही हैं और वह चाहती हैं कि आखिरी समय से पहले उनकी ख्वाहिशें पूरी हों. अनुपमा फैसला करती है कि वह इस लिस्ट को पूरा करेगी.

वेकेशन ट्रिप में जुड़ी राही

अनुपमा देविका और अपनी डांस टीम के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बनाती है. सभी बस में रवाना होते हैं और इसी दौरान राही भी ट्रिप में शामिल हो जाती है. हालांकि, वेकेशन पर साथ होने के बावजूद अनुपमा और राही के बीच दूरी बनी रहती है. राही को अब भी पुरानी बातें याद आती हैं और वह मां से दूरी बना लेती है. आने वाले दशहरा एपिसोड में ये साफ होगा कि क्या यह ट्रिप मां-बेटी के रिश्ते को सुधार पाएगी या नहीं.

टीआरपी में बना नंबर वन

इस हफ्ते जारी हुई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अनुपमा’ 37वें हफ्ते में भी शीर्ष पर बना हुआ है. पिछले पांच सालों से यह शो महिला दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. हालांकि, स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब इसे कड़ी टक्कर दे रहा है और टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की समृद्धि शुक्ला ने किसी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Previous article Viral Video: अहान पांडे ने ‘सैयारा’ से कृष कपूर वाला सीन रीक्रिएट कर जीता दिल, वायरल हुआ वीडियो
Next article बिजली विपत्र में उत्पन्न त्रुटियों के निराकरण को लेकर भी आवेदन लिया गया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel