[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style वूलन सॉक्स को साफ करने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई

वूलन सॉक्स को साफ करने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई

0
वूलन सॉक्स को साफ करने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई
वूलन सॉक्स क्लीनिंग (AI Image)

Woolen Socks Cleaning Tips: सर्दियों के मौसम में ऊनी मोजे बड़े काम आते हैं. ये पैरों को ठंड से बचाते हैं. अब सर्दियों का मौसम जाने वाला है और अब आप भी धीरे धीरे गर्म कपड़ों को रखने की तैयारी कर रहे होंगे. कपड़ों को स्टोर करने से पहले आप सही से धोएं. सही तरीके से न धोने पर ये जल्दी खराब हो सकते हैं या सिकुड़ सकते हैं. इसलिए इन्हें साफ और सुरक्षित रखने के लिए सही क्लीनिंग टिप्स जानना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में आप ऊनी मोजे को साफ करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं जिनसे आपके ऊन के मोजे लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे. 

ऐसे साफ करें 

ऊनी मोजे साफ करने के लिए आप हाथ का इस्तेमाल करें. सॉक्स को धोने के लिए आप ठंडे पानी या गुनगुने पानी का यूज करें. पानी में वूलन फैब्रिक धोने वाले डिटर्जेंट को डाल दें. थोड़ी देर के लिए इसे भिगो दें. इसके बाद आप सॉक्स को हल्के हाथों से रगड़ें. वूलन मोजे को आप ज्यादा जोर से नहीं रगड़ें. धोने के बाद आप पानी से दो से तीन बार साफ कर लें जब तक डिटर्जेंट पूरी तरह से निकल न जाए. 

धोने के बाद क्या करें 

मोजे को साफ करने के बाद आप धीरे-धीरे दबाकर पानी निकाल लें. ज्यादा जोर से दबाकर पानी नहीं निकालें. पानी निचोड़ने के बाद ऊनी मोजे को आप हल्की धूप में सुखाएं. 

ऐसे करें स्टोर 

मोजे को पूरी तरह से ड्राई कर लें. जब ये अच्छे से सूख जाए तब आप इसे फोल्ड कर लें. कपड़े के बैग या डिब्बे में रखें जिससे अलगे ठंड में ये आपको आसानी से मिल जाए और आप इनका इस्तेमाल कर पाएं. 

यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स 

यह भी पढ़ें: Scarf Cleaning Tips: डेली वीयर स्कार्फ हो गया है गंदा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ और बनाएं बिल्कुल नए जैसा

Previous article क्या आप जानते हैं कोर्ट मैरिज करने के लिए माता–पिता की सहमति जरूरी है या नहीं?
Next article जलभरी संपन्न, बघिनी में आज से श्रीमद्भागवत कथा, तो 28 से श्रीराम कथा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel