[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Poha Matar Cutlet: सर्दियों में मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें पोहा मटर कटलेट, ऐसे बनाएं आसानी से

Poha Matar Cutlet: सर्दियों में मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें पोहा मटर कटलेट, ऐसे बनाएं आसानी से

0
Poha Matar Cutlet: सर्दियों में मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें पोहा मटर कटलेट, ऐसे बनाएं आसानी से
poha matar cutlet ( AI Image)

Poha Matar Cutlet: सर्दियों की शाम में आप स्पेशल स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो पोहा मटर कटलेट को बना सकते हैं. अगर आपके घर में अचानक से मेहमान आ जाएं और झटपट से आपको स्नैक्स तैयार करना है तो पोहा मटर कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. आप गरमा-गरम कटलेट को हरी चटनी या इमली चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये कटलेट खाने में इतने टेस्टी होते हैं कि इसे खाते ही मेहमान आपकी तारीफ जरूर करेंगे. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पोहा मटर कटलेट को बनाने का तरीका. 

पोहा मटर कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा- 1 कप 
  • मटर- 1 कप उबले हुए 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • आलू- 1 उबला हुआ 
  • प्याज- 1 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • ब्रेड क्रम्बस- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

पोहा मटर कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • पोहा मटर कटलेट बनाने के लिए आप एक बर्तन में पोहा को लें. पोहा को पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें. उबले हुए मटर को आप दरदरा पीस लें.
  • अब आप एक दूसरे बर्तन में मैश किए हुए आलू को डालें. इसके बाद आप पोहा को डाल दें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक और धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद आप ब्रेड क्रम्बस को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके चिपटा कर लें. कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. एक बार में 2-3 कटलेट को कड़ाही में डालकर फ्राई कर लें. कटलेट को आप क्रिस्पी होने तक तलें. इस तरीके से आप आसानी से पोहा मटर कटलेट को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paratha: नाश्ते में गोभी-मूली के पराठे छोड़िए, सर्दियों में ट्राई करें स्वादिष्ट बथुआ पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व




Previous article जर्मनी की मदद से शुरू हुआ था ये कॉलेज, आज भारत का No.1 संस्थान 
Next article भारत में IPS, तो पाकिस्तान में कौन? जानें सैलरी, ट्रेनिंग और भर्ती का पूरा प्रोसेस; कितनी ताकतवर है यह पोस्ट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel