[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: परिवार में लड़ाई-झगड़े खत्म होने के साथ ही निगेटिव एनर्जी भी होगी दूर, जानें क्या है तरीका

Vastu Tips: परिवार में लड़ाई-झगड़े खत्म होने के साथ ही निगेटिव एनर्जी भी होगी दूर, जानें क्या है तरीका

0
Vastu Tips: परिवार में लड़ाई-झगड़े खत्म होने के साथ ही निगेटिव एनर्जी भी होगी दूर, जानें क्या है तरीका

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किसी भी कार्य को करने के दौरान सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही सकारात्मक और सुखद होते है. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके जो परिणाम होते हैं वे भी बेहद ही नकारात्मक हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर आये दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. कहा जाता है अगर आपके घर पर ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे मुख्य कारण निगेटिव एनर्जी हो सकते हैं. कई बार हम अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं जिस वजह से वास्तु दोष लग सकता है. आज हम आपको इन वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए और इन पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों से छुटकारा पाने के वास्तु शास्त्र में बताये गए तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर से निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाना और परिवार के सदस्यों के बीच हो रहे लड़ाई झगड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में पोछा लगाते समय उस पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो धीरे-धीरे हर तरह की निगेटिव एनर्जी आपके घर से दूर चली जाती है. केवल यहीं नहीं, निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने घर की सभी चीजों को काफी व्यवस्थित तरीके से सजाकर भी रखना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर पर सूर्य की किरणें घुसे और वहां प्राकृतिक रोशनी मौजूद हो.

Also Read: Vastu Tips: मंगलवार के दिन जरूर करें ये छोटा सा उपाय, नहीं आएगी रिश्तों में दरार

Also Read: Vastu Tips For Office: करियर में तरक्की चाहते हैं तो ऑफिस डेस्क से हटा दें ये 5 चीजें

मेन गेट का रखें ख्याल

अगर आप घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करना चाहिए. केवल यहीं नहीं, स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी बेहद ही फायदेमंद बताया गया है. अगर आप निगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मेन गेट पर गंगाजल का छिड़काव करने के साथ ही सुबह शाम एक दीपक भी स्थापित करना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bhai Dooj Gifts Ideas: इस भाई दूज बहन को गिफ्ट करें ये 5 चीजें, जानिए
Next article क्या नेहरू-गांधी परिवार की 5वीं पीढ़ी राजनीति में इंट्री को है तैयार, क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित?
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel