[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि और तरक्की? आज ही अपनाएं ये 3 आसान उपाय

घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि और तरक्की? आज ही अपनाएं ये 3 आसान उपाय

0
घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि और तरक्की? आज ही अपनाएं ये 3 आसान उपाय
खुशहाली और तरक्की के लिए वास्तु के टिप्स AI image

Vastu Tips: अक्सर हम अपने घर में सुख-शांति और तरक्की को बरकरार रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर का माहौल, साफ-सफाई और रोज की आदतें ही वे चीजें हैं जो घर की पॉजिटिव एनर्जी को अफेक्ट करती हैं. अगर आप अपने घर में सही आदतों को अपनाते हैं तो इससे सिर्फ जीवन में सुख-समृद्धि ही नहीं बढ़ती है, बल्कि इनकी वजह से परिवार के लोगों के बीच आपसी प्यार और शांति भी बरकरार रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप सही तरीके से अपनाते हैं तो आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी और आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा. तो चलिए इन आदतों या फिर उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

घर को साफ-सुथरा रखने की आदत

हमारे वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई पर काफी जोर दिया गया है. मान्यताओं के अनुसार अगर घर में गंदगी हो और चीजें व्यवस्थित न हों, तो इसकी वजह से निगेटिव एनर्जी काफी तेजी से बढ़ सकती है. इस तरह की एनर्जी आपके घर के परेशानियों के बढ़ने का कारण बनती हैं. आपको हर दिन अपने घर की सफाई करनी चाहिए, खासकर घर के मुख्य दरवाजे को तो जरूर साफ रखना चाहिए. कहा जाता है कि जिस जगह पर सफाई रहती है, उसी जगह पर मां लक्ष्मी का वास होता है.

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

किचन का रखें खास ख्याल

वास्तु शास्त्र में किचन को सबसे जरूरी जगहों में से एक बताया गया है. इस जगह से ही पूरे परिवार की सेहत और एनर्जी जुड़ी हुई होती है. आपको इस बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए कि आप किचन में कभी भी जूठे बर्तनों को ज्यादा देर तक वैसे ही न पड़े रहने दें. इसके अलावा हर रात सोने से पहले बर्तनों को साफ कर देना सबसे बेस्ट माना जाता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि किचन में खाने-पीने की चीजें व्यवस्थित तरीके से रखी हुई हों. जिन घरों में इन बातों का ख्याल रखा जाता है उनमें पैसों और अन्न की कभी कमी नहीं होती है.

मुख्य दरवाजे को रखें व्यवस्थित

माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे से ही पॉजिटिव एनर्जी अंदर आती है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इस जगह को हमेशा साफ और सजाकर रखना चाहिए. मुख्य दरवाजे के पास आपको कभी भी टूटा-फूटा सामान या फिर कूड़ा-कचरा नहीं इकठ्ठा होने देना चाहिए. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे मुख्य दरवाजे पर तोरण या फिर पौधे लगाते हैं, जो आगे चलकर पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इस तरह के घरों में हमेशा ही तरक्की और खुशहाली बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

Previous article सीपीआइ का प्रखंड कार्यालय पर धरना, महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज
Next article बिहार में सिलेंडर के लिए नेशनल हाईवे जाम, लोगों का आरोप- 7 दिन से नहीं जला चूल्हा, गोदामों में लटके ताले
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel