[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक

हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक

0
हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक
भारी साड़ी साफ करने के टिप्स (Image: AI Gnerated)

Heavy Saree Cleaning Tips: शादी, त्योहार या खास मौकों पर पहनी जाने वाली हैवी साड़ियां चाहे वह बनारसी हो, सिल्क हो या भारी कढ़ाई और जरी वर्क से सजी हुई. हर महिला की अलमारी की शान होती हैं. इन साड़ियों की खूबसूरती जितनी आकर्षक होती है, उतनी ही नाजुक उनकी देखभाल भी होती है. गलत तरीके से धोने या सुखाने पर उनका रंग फीका पड़ सकता है, कढ़ाई ढीली हो सकती है या कपड़ा खराब हो सकता है. इसलिए हैवी साड़ी की सफाई करते समय सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि उसकी चमक, रंग और बनावट लंबे समय तक सुरक्षित रहे. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं आसान और सुरक्षित सफाई के उपाय.

हैवी साड़ी की सफाई के आसान टिप्स

सबसे पहले फैब्रिक पहचानें

अगर साड़ी सिल्क, बनारसी या जरी वर्क वाली है, तो घर पर धोने की बजाय ड्राई क्लीन कराना बेहतर होता है. खासकर सिल्क साड़ियों के लिए यह सुरक्षित विकल्प है.

हल्के दाग ऐसे हटाएं

अगर आपके कपड़ों में दाग लगी हुई है तो दाग वाली जगह पर ठंडे पानी में भिगोया हुआ कपड़ा हल्के हाथ से थपथपाएं. डिटर्जेंट सीधे दाग पर न डालें. तेल के दाग के लिए थोड़ा कॉर्नफ्लोर छिड़ककर 15–20 मिनट छोड़ दें, फिर हल्के ब्रश से साफ करें.

घर पर धोना हो तो ऐसे करें

घर पर कपड़ों को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का उपयोग करें. हल्का लिक्विड डिटर्जेंट डालें. साड़ी को रगड़ें नहीं, सिर्फ 5–10 मिनट भिगोकर हल्के हाथ से हिलाएं. साफ पानी से 2–3 बार निकाल लें.

सुखाने का सही तरीका

कई बार हमसे कपड़ों को सुखाने में गलती हो जाती तो ऐसे में हेवी वर्क वाली साड़ी को मरोड़ें नहीं. सूती तौलिये में लपेटकर अतिरिक्त पानी निकालें. सीधी धूप से बचाकर छांव में सुखाएं. भारी कढ़ाई वाली साड़ी को हैंगर पर टांगने की बजाय समतल जगह पर फैलाकर सुखाएं.

इस्त्री करते समय ध्यान रखें

हर कपड़े को इस्त्री की जरूरत होती है तो ऐसे में साड़ी को उल्टा करके प्रेस करें. कम तापमान रखें, खासकर सिल्क पर. कढ़ाई वाले हिस्से पर सीधे इस्त्री न रखें, ऊपर पतला कपड़ा रखकर प्रेस करें.

स्टोर करने का सही तरीका

धुले हुए साड़ी को स्टोर करने का सही तरीका  है कि साड़ी को सूती कपड़े में लपेटकर रखें. प्लास्टिक कवर से बचें. अगर आपको साड़ी को पहनने की जरूरत नहीं लग रही है तो हर 3–4 महीने में साड़ी निकालकर हवा लगवा दें.

यह भी पढ़ें: Silk Saree Care: सिल्क साड़ी की चमक न हो कम, इन टिप्स से लगे हमेशा नई

यह भी पढ़ें: Home Dry Cleaning Tips: महंगे कपड़े अब घर पर ही करें ड्राइ क्लीन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel