[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile होली में कार को रंगों से कैसे रखें सेफ? काम आएंगे ये 5 आसान तरीके

होली में कार को रंगों से कैसे रखें सेफ? काम आएंगे ये 5 आसान तरीके

0
होली में कार को रंगों से कैसे रखें सेफ? काम आएंगे ये 5 आसान तरीके
होली खेलते बच्चों ने खड़ी सफेद कार पर रंग डाल दिया (Photo: AI Generated)

होली हमारे लिए मस्ती करने और रंगों में भीगने का त्योहार है. लेकिन यही त्योहार हमारी कार के लिए अक्सर मुसीबत बन जाता है. हवा में उड़ते रंग और पानी के गुब्बारे कार पर जिद्दी दाग छोड़ सकते हैं. इन्हें हटाना कई बार एक्सपर्ट कार डिटेलर्स के लिए भी मुश्किल हो जाता है. सच कहें तो होली के बाद आपकी कार किसी रंगों की पैलेट जैसी दिख सकती है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि होली के बाद भी आपकी कार साफ-सुथरी और दाग-धब्बों से बची रहे, तो आइए आपको आसान और जरूरी टिप्स बताते हैं.

कवर पार्किंग का यूज करें

हम सब ने सुना है कि बचाव इलाज से बेहतर होता है. इसलिए कोशिश करें कि होली के दौरान अपनी कार को हमेशा कवर पार्किंग में ही खड़ी करें, ताकि उस पर रंग न पड़े. अगर कवर पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो कम से कम कार कवर जरूर इस्तेमाल करें. यह आपकी गाड़ी को रंगों के साथ-साथ धूल और दूसरे नुकसान से भी बचाएगा. और अगर ये दोनों ऑप्शन आपके पास न हों, तो कार ऐसी जगह पार्क करें जहां होली खेलने वाली भीड़ के पहुंचने के चांस कम हों.

कार वैक्स का यूज करें

जब आप कार पर वैक्स लगाते हैं, तो उसकी पेंट पर एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर बन जाती है. इससे बाद में दाग-धब्बे हटाना भी काफी आसान हो जाता है. इतना ही नहीं, इसके लंबे समय तक आपको फायदे मिलते हैं. जैसे बर्ड ड्रॉपिंग्स और तेज धूप से कार की पेंट बेहतर तरीके से सेफ रहती है.

खिड़कियों को चढ़ना न भूलें

चाहे आप अपनी कार कहीं भी पार्क करें, हमेशा खिड़कियां ऊपर करके ही छोड़ें. यह सिर्फ होली के लिए नहीं, बल्कि रोज की एक अच्छी आदत है. खिड़कियां बंद रखने से रंग और पानी कार के अंदर नहीं जाते, साथ ही धूल और कीड़े-मकोड़े भी केबिन में घुसने से बचते हैं.

कार का इंटीरियर सेफ रखें

कोशिश करें कि गीले या रंग लगे कपड़ों में सीधे कार के अंदर न बैठें. बेहतर होगा कि साथ में कपड़े बदलने के लिए एक जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े रख लें. अगर ऐसा न हो, तो सीट पर तौलिया बिछा दें ताकि पानी या रंग सीधे सीट से कॉन्टैक्ट में न आए. साथ ही डैशबोर्ड को रंग के छींटों से बचाने के लिए उस पर क्लिंग रैप या प्लास्टिक शीट जरूर कवर कर दें.

कार को धो लें 

अगर आपकी कार के बाहर या अंदर कहीं दाग लग जाए, तो कोशिश करें कि उसे जल्दी से जल्दी अच्छी तरह साफ कर लें. इसके लिए कार शैम्पू और पानी का यूज करें, ताकि एक्सटीरियर ठीक से साफ हो जाए. वहीं अंदर की सफाई के लिए किसी अच्छी क्वालिटी का इंटीरियर क्लीनर यूज करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें डैमेज कर सकती हैं कार का इंजन, समय रहते हो जाएं अलर्ट

Previous article हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक
Next article आईआईटी खड़गपुर ने लॉन्च किया नया AI कोर्स, जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel