[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Leftover Roti Recipe Ideas: बची रोटियों की टेंशन अब होगी खत्म, ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसीपीज आइडियाज

Leftover Roti Recipe Ideas: बची रोटियों की टेंशन अब होगी खत्म, ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसीपीज आइडियाज

0
Leftover Roti Recipe Ideas: बची रोटियों की टेंशन अब होगी खत्म, ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसीपीज आइडियाज
बची हुई रोटी की रेसिपी

Leftover Roti Recipe Ideas: अक्सर घर में 1–2 रोटियां बच ही जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें. फेंकना तो बिलकुल सही नहीं लगता. ऐसे में बची हुई रोटी से बनने वाली ये मजेदार डिशेज सभी के लिए परफेक्ट हैं. ये जल्दी बनती हैं, कम सामान में तैयार हो जाती हैं और स्वाद भी एकदम टॉप होता है. चाहे हॉस्टल हो, पीजी हो या घर, इन आसान रेसिपीज से आप बची रोटी को बोरिंग नहीं, बल्कि सुपर टेस्टी बना सकते हैं. साथ ही ये तरीके फूड वेस्ट कम करने में भी मदद करते हैं, जो आज की जनरेशन के लिए सच में जरूरी है. 

बची हुई रोटी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट डिशेज

रोटी पोहा

रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. कड़ाही में तेल गरम करके राई, प्याज, हरी मिर्च डालें. अब रोटी के टुकड़े डालकर हल्दी और नमक मिलाएं. ऊपर से नींबू रस और हरा धनिया डालें. यह नाश्ते के लिए बढ़िया विकल्प है.

Roti Poha
रोटी पोहा

रोटी उपमा

बची हुई रोटियों को काट लें. कड़ाही में सरसों के दाने, करी पत्ता, प्याज और सब्ज़ियां डालकर भूनें. फिर रोटी डालकर अच्छे से मिलाएं. स्वाद के लिए नमक और नींबू डालें. यह हल्की और स्वादिष्ट डिश है.

Roti Upma
रोटी उपमा

रोटी रोल

रोटी पर हरी चटनी लगाएं. उसमें उबली सब्जियां या पनीर भरकर रोल बना लें. बच्चों के टिफिन के लिए यह एक परफेक्ट और हेल्दी विकल्प है.

Roti Roll
रोटी रोल

रोटी चिवड़ा

सूखी रोटियों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर हल्का सा सेंक लें. फिर उसमें मूंगफली, प्याज, मसाले और नमक डालें. यह शाम की चाय के साथ खाने के लिए बढ़िया स्नैक है.

Roti Chivda
रोटी चिवड़ा

रोटी लड्डू

सूखी रोटियों को पीस लें. घी गरम करके उसमें रोटी का चूरा, गुड़ और इलायची डालें. अच्छे से मिलाकर लड्डू बना लें. यह बच्चों के लिए मीठा और एनर्जी देने वाला विकल्प है.

Roti Laddu
रोटी लड्डू

यह भी पढ़ें: Aloo Baingan Ki Sabji: मां के हाथों की याद दिलाएगी ये आलू-बैंगन की लाजवाब सब्जी, मिनटों में बनाएं अपने हाथों से 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel