[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब

6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब

0
6 लाख से कम में आती है Tata की यह मिनी SUV, सेफ्टी और परफॉर्मेंस लाजवाब
टाटा पंच फेसलिफ्ट स्मार्ट

टाटा की नयी Tata Punch Facelift ने लॉन्च होते ही ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. नया फ्रेश डिजाइन, दमदार सेफ्टी फीचर्स और बजट-फ्रेंडली कीमत के कारण लोग इस नये मॉडल को काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी फेसलिफ्टेड Tata Punch खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो इसका Smart वेरिएंट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. कंपनी ने इस वेरिएंट को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जिन्हें नया डिजाइन और अच्छी सेफ्टी चाहिए, लेकिन ज्यादा महंगे फीचर्स नहीं.

Tata Punch का बेस वेरिएंट

Tata Punch का Smart वेरिएंट इसका सबसे बेस मॉडल है. इसमें जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, ताकि कीमत ज्यादा न बढ़े और ग्राहक के बजट में आसानी से फिट हो जाये. यह वेरिएंट लग्जरी या हाई-टेक फीचर्स से ज्यादा रोजमर्रा की जरूरतों, सेफ्टी और भरोसे पर फोकस करता है.

एक्सटीरियर में क्या मिलता है?

बेस वेरिएंट होने के बावजूद Tata Punch Smart पुराना नहीं लगता. इसका नया फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न है और LED हेडलैम्प्स इसकी रोड प्रेजेंस बढ़ाते हैं. इसमें स्टील व्हील्स, ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स और सिंपल लुक दिया गया है. इसमें अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स नहीं मिलतीं, लेकिन SUV जैसी मजबूत बॉडी मिलेगी.

इंटीरियर फीचर्स कैसे हैं?

टाटा पंच के स्मार्ट वेरिएंट के केबिन के अंदर सब कुछ सिंपल लेकिन काम का है. इसमें डार्क कलर डैशबोर्ड, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC और फ्रंट पावर विंडो मिलती है. हालांकि, इस वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है और स्टीयरिंग व्हील भी बिना कंट्रोल्स के आता है.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Tata Punch Smart वेरिएंट काफी मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन और कीमत

इस वेरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलता है. CNG का ऑप्शन भी है. कीमत कि बात करें, तो इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है. यानी कि 6 लकह रुपये के अंदर ग्राहक नयी और दमदार सेफ्टी ऑफर करने वाली टाटा पंच फेसलिफ्ट अपने घर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: कौन सी SUV है बेस्ट? देखें कीमत, इंजन और फीचर्स का फुल कंपैरिजन

Previous article Simple Mehndi Design for Kids: बच्चों के हाथों के लिए सिंपल और क्यूट मेहंदी डिजाइन आइडियाज
Next article Leftover Roti Recipe Ideas: बची रोटियों की टेंशन अब होगी खत्म, ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसीपीज आइडियाज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel