[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली पर बनाएं 5 खास मुखवास, मेहमान रह जाएंगे खुश

होली पर बनाएं 5 खास मुखवास, मेहमान रह जाएंगे खुश

0
होली पर बनाएं 5 खास मुखवास, मेहमान रह जाएंगे खुश
होली स्पेशल मुखवास (Image: AI Generated)

Holi Special Mukhwas: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा होता है. इस खास दिन घरों में गुजिया, नमकीन, दही बड़े और कई तरह की मिठाइयाँ बनाई जाती हैं. जब मेहमान आते हैं तो उन्हें स्वादिष्ट पकवानों के साथ खाने के बाद कुछ ताज़गीभरा परोसना भी जरूरी होता है. ऐसे में मुखवास एक बेहतरीन विकल्प है, जो न केवल मुंह का स्वाद ताज़ा करता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है. होली के अवसर पर खास तरह के मीठे और रंग-बिरंगे मुखवास तैयार किए जा सकते हैं, जो त्योहार की रौनक को और बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं होली स्पेशल 5 तरह के स्वादिष्ट मुखवास के बारे में.

होली स्पेशल 5 मुखवास

सौंफ-धनिया मुखवास

यह पारंपरिक और सबसे आसान मुखवास है. इसे बनाने के लिए सौंफ, धनिया दाना, मिश्री, थोड़ी इलायची पाउडर की जरूरत पड़ती हैं. इसे बनने के लिए  सभी सामग्री को हल्का भूनकर ठंडा कर लें. फिर एयरटाइट डिब्बे में भर लें. इसे खाने से यह पाचन को बेहतर बनाता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है.

नारियल-तिल मुखवास

मीठा और हल्का कुरकुरा स्वाद देने वाला मुखवास. इसे तैयार करने के लिए सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), सफेद तिल, मिश्री, गुलकंद (थोड़ी मात्रा में) ताकि ज्यादा चिप चिप न लगे.  तिल को हल्का भून लें. फिर नारियल, मिश्री और गुलकंद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. यह स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को ऊर्जा भी देता है.

यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

पान फ्लेवर मुखवास

होली पार्टी के लिए खास. यह मीठी सौंफ, टूटी-फ्रूटी, सूखे पान के पत्ते (बारीक कटे) गुलकंद से मिलकर बनता है. इस बनाने के लिए सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर डिब्बे में भर लें. यह मुंह में पान जैसा स्वाद देता है और मेहमानों को पसंद आता है.

जीरा-शक्कर मुखवास

यह मुखवास हल्का और पाचन में सहायक. इसे बनन के लिए भुना जीरा, पिसी शक्कर, काला नमक की  जरूरत पड़ती है. इसे बनाने के लिए भुने जीरे को मोटा कूट लें और उसमें शक्कर व काला नमक मिलाएं. इसे खाने से भारी खाना खाने के बाद गैस और अपच में राहत देता है.

रंग-बिरंगा होली स्पेशल 

होली के रंगों जैसा दिखने वाला खास मिक्स. यह रंगीन सौंफ, मीठी सुपारी, छोटी इलायची, मिश्री दाना से मिलकर बना होता है.इन सभी चीजों को मिलाकर एक सुंदर कांच के जार में भर लें. यह दिखने में आकर्षक और स्वाद में बेहतरीन होता है.

यह भी पढ़ें: इस बार होली पर बनाएं टूटी-फ्रूटी गुजिया, मेहमान भी हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें: इस होली ट्राई करें ये टेस्टी-रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, सेलिब्रेशन को बनाएं खास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel