[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri नया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव

नया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव

0
नया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव
माही श्रीवास्तव , फोटो- इंस्टाग्राम

होली के रंग चढ़ने से पहले ही भोजपुरी संगीत जगत में फागुन की मस्ती छा गई है. भोजपुरी होली गीत ‘होली में घरे अइबा की ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. प्रियंका सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव के अभिनय ने इसे खास बना दिया है. कामकाज के लिए घर से दूर रहने वाले पति का इंतजार करती पत्नी की कहानी पर आधारित यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए सॉन्ग की जानकारी आपको देते हैं.

देखें वीडियो

प्रवासी पति की प्रतीक्षा करती पत्नी की भावुक कहानी

गाने की शुरुआत सरसों के पीले खेत और फागुन के रंगीन माहौल से होती है. कहानी एक ऐसी विवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति काम के सिलसिले में परदेस में रहता है. होली का त्योहार नजदीक है और वह अपने पति से पूछती है-क्या इस बार होली में घर आएंगे या नहीं? वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक पत्नी की भावना को सादगी और गहराई से पेश किया है. उनके एक्सप्रेशन और ग्रामीण परिवेश गाने को खास बना रहे. यह गाना उन परिवारों की भावनाओं को सामने लाता है, जिनके अपने रोजगार के लिए घर से दूर रहते हैं.

टीम के बारे में

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीत के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. वीडियो निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय की है. डीओपी रंजन और एडिटिंग आलोक गुप्ता ने की है. निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि यह गीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक सच्चाई भी दिखाता है. वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के दर्शकों से गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर उन परिवारों से जिनके सदस्य बाहर रहकर काम करते हैं.

यह भी पढ़ेंहोली के रंगों में घुला ‘हमार कोई का करिए’, नया होली गीत मचा रहा धमाल

Previous article होली पर बनाएं 5 खास मुखवास, मेहमान रह जाएंगे खुश
Next article अररिया में आज गृह मंत्री अमित शाह की DM, SP, SSB संग बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel