[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सिर्फ छीलकर नहीं, ऐसे बनाएं संतरे से टेस्टी रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

सिर्फ छीलकर नहीं, ऐसे बनाएं संतरे से टेस्टी रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

0
सिर्फ छीलकर नहीं, ऐसे बनाएं संतरे से टेस्टी रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 
संतरे से बनने वाली रेसिपी (AI IMAGE)

घर पर रखें संतरे कभी-कभी ज्यादा आ जाने से सूखने या खराब होने लगते है. अगर आप भी संतरे से बनाना चाहते हैं टेस्टी रेसिपी तो आप इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. आप संतरे से बच्चों से लेकर बड़ों के लिए स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं संतरे से 4 तरह की रेसिपी बनाने के आइडियाज. 

संतरे का जूस तैयार करें 

संतरे का जूस हर किसी को पसंद होता है. संतरे का जूस बनाने के लिए आप 3-4 संतरे, 1 चम्मच चीनी या शहद और थोड़ा काला नमक रखें. अब संतरे छीलकर बीज निकाल लें. अब इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसे छानकर गिलास में निकालें. अब स्वादानुसार शहद/ चीनी और काला नमक मिलाएं. तैयार हुए जूस को ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

जैम बनाएं 

जैम बनाने के लिए आप 2 कप संतरे का गूदा, 1 कप चीनी और एक चम्मच नींबू का रस लें. अब आप एक कड़ाही में संतरे का गूदा डालें, इसमें चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. जब ये गाढ़ा होने हो जाए तब आप इसमें नींबू का रस डालें. जैम ठंडा होने के बाद एक जार में भरें. इसे आप बच्चों या बड़ों को ब्रेड या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. 

सलाद बनाकर खाएं 

आमतौर पर लोग संतरे को छीलकर खाते हैं. ऐसे में आप भी इसमें थोड़ा मसालों का ट्विस्ट देकर खा सकते हैं. आप संतरे को छीलकर निकाल लें, अब एक कटोरी में इसे रखें और ऊपर से नमक, चाट मसाला और काली मिर्च छिड़कर खाएं. इस तरह से खाने से इसका स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है. 

कैंडी तैयार करें 

बच्चों को कैंडी बहुत पसंद होता है. आप संतरे से घर पर आसानी से कैंडी तैयार कर सकते हैं. आप सबसे पहले 2 संतरे के रस को निकाल लें. अब एक पैन में इसके रस और 1 कप चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें आप ऊपर से फूड कलर डालें. इसे बिना चलाएं धीमी आंच पर पकाएं. जब इसका टेक्स्चर गाढ़ा हो जाए तब इसे एक क्यूब में डालकर अपने पसंद का शेप बनाएं. 

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel