[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Moong Dal Paneer Chilla: झटपट रेडी करना है ब्रेकफास्ट, तो ट्राई करें लाजवाब मूंग दाल-पनीर चीला

Moong Dal Paneer Chilla: झटपट रेडी करना है ब्रेकफास्ट, तो ट्राई करें लाजवाब मूंग दाल-पनीर चीला

0
Moong Dal Paneer Chilla: झटपट रेडी करना है ब्रेकफास्ट, तो ट्राई करें लाजवाब मूंग दाल-पनीर चीला
Moong Dal Paneer Chilla (AI Image)

Moong Dal Paneer Chilla: नाश्ते में आपको भी अलग-अलग तरह की रेसिपी ट्राई करना पसंद है तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप मूंग दाल-पनीर चीला को बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इस चीला को बनाना बहुत आसान है. आप इस चीला को सुबह के नाश्ते में या बच्चों के टिफिन के लिए झटपट तैयार कर सकते हैं.  

मूंग दाल-पनीर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • पनीर- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • हींग- चुटकी भर
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई

मूंग दाल-पनीर चीला को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल-पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
  • अब आप दाल को मिक्सी जार में डाल दें. साथ में आप हरी मिर्च और अदरक का छोटा टुकड़ा डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इस पेस्ट में नमक, हल्दी, हींग और धनिया पाउडर को मिला दें.
  • अब आप एक दूसरे बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और नमक को डाल दें. 
  • तवा को गर्म करें और इस पर थोड़ा सा तेल लगा लें. अब तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और गोल आकार में फैला लें. चीला को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. जब ये पक जाए तब आप इसमें एक से दो चम्मच पनीर के मिश्रण को डाल दें और चीला को मोड़ दें. इस तरह से आप आसानी से चीला तैयार कर सकते हैं.
  • मूंग दाल-पनीर चीला को धनिया की चटनी, पुदीना चटनी, अचार या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

Previous article OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका
Next article Aaj ka Mausam: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट, 3 जनवरी तक के मौसम का हाल जानें यहां
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel