[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

0
OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका
पुराना मोबाइल नंबर? ऐसे करें वाहन और लाइसेंस अपडेट / सांकेतिक तस्वीर एक्स से

Vahan Sarathi Mobile Number Update: डिजिटल इंडिया के दौर में वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी हर सेवा अब ऑनलाइन हो चुकी है. लेकिन अगर आपका मोबाइल नंबर पुराना है और OTP या अलर्ट नहीं मिल रहे, तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. परिवहन मंत्रालय ने साफ कहा है कि अब सही मोबाइल नंबर अपडेट करना हर वाहन मालिक और लाइसेंस धारक के लिए अनिवार्य है.

1. क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट करना?

  • वाहन रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण, ट्रांसफर और लाइसेंस से जुड़ी हर प्रक्रिया OTP आधारित है
  • पुराने नंबर पर मैसेज न मिलने से जुर्माने, नवीनीकरण और परमिट से जुड़ी जानकारी छूट सकती है
  • मंत्रालय का कहना है कि सही नंबर से ही डिजिटल सेवाओं का लाभ बिना रुकावट मिलेगा.

2. वाहन मालिकों के लिए Vahan पोर्टल पर प्रक्रिया

  • वेबसाइट खोलें: vahan.parivahan.gov.in
  • “Update Mobile Number” विकल्प चुनें
  • वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस के आखिरी 5 अंक दर्ज करें
  • नया मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
  • सबमिट करने के बाद प्राप्त रसीद सुरक्षित रखें.

3. ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए Sarathi पोर्टल

  • जाएं: sarathi.parivahan.gov.in
  • राज्य चुनें और “Update Personal Details” पर क्लिक करें
  • लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें
  • नया मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफाई करें
  • सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन रसीद डाउनलोड करें.

4. किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • नया मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए ताकि OTP तुरंत मिल सके.

5. परिवहन मंत्रालय की अपील

परिवहन मंत्रालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने मोबाइल नंबर अपडेट करें. इससे भविष्य में किसी भी तरह की देरी, जुर्माना या असुविधा से बचा जा सकेगा और डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: एक छोटी सी चूक और हो जाएंगे हादसे का शिकार, कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर रखें ये 6 बातें याद

यह भी पढ़ें: कार में Snow Mode क्या है? जानिए ऑन करते ही कैसे बदल जाता है ड्राइविंग का पूरा गेम

Previous article वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का बढ़ेगा कद
Next article 1 January Top 20 News: दूषित पानी पीने से इंदौर में 7 की मौत, बंगाल में SIR से बवाल, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel