[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Suji-Aloo Chilla: सुबह-सुबह झटपट से करना है नाश्ता तैयार, तो बनाएं टेस्टी सूजी-आलू चीला

Suji-Aloo Chilla: सुबह-सुबह झटपट से करना है नाश्ता तैयार, तो बनाएं टेस्टी सूजी-आलू चीला

0
Suji-Aloo Chilla: सुबह-सुबह झटपट से करना है नाश्ता तैयार, तो बनाएं टेस्टी सूजी-आलू चीला
suji aloo chilla ( AI Image)

Suji-Aloo Chilla: अगर आप सुबह में बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आप सूजी-आलू चीला को आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप भी काम या पढ़ाई के कारण घर से दूर रहते हैं और सुबह के टाइम में जल्दी से कुछ गरमा-गरम खाना बनाना चाहते हैं तो सूजी-आलू चीला की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इसे आप दही या अचार के साथ खा सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं सूजी-आलू चीला बनाने की रेसिपी. 

सूजी-आलू चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप 
  • दही- आधा कप 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटा हुआ
  • आलू- 2
  • प्याज- 1 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

सूजी-आलू चीला को कैसे तैयार करें?

  • सूजी-आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 आलू को लें और अच्छे से धोकर छील लें. इसे आप कद्दूकस कर लें और एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप सूजी को डाल दें. इसके बाद दही डालकर अच्छे से मिला लें. पानी डालें और अच्छे से मिला लें. इसे ढककर आप 15 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिला लें. अब आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला को भी मिला दें. 
  • अब तवा गर्म करें और एक चम्मच तेल डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डालें और गोल फैला दें. किनारों पर एक चम्मच तेल डाल दें. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें. जब ये पक जाए तो तवे से निकालकर प्लेट में रख लें. इस तरीके से आप चीला को तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला

यह भी पढ़ें- Methi-Palak Chilla: लंच बॉक्स में पैक करें कुछ स्पेशल, ट्राई करें झटपट बनने वाला मेथी-पालक चीला

Ravi Shastri In Prabhat Khabar Podcast On December 7
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
Previous article CBSE Board Sample Paper 2026 Sanskrit For Class 10: तीन घंटे और 80 मार्क्स, देखें क्लास 10 संस्कृत का सैंपल पेपर
Next article Bengali Kuler Achar: ऐसे बनाइए खट्टे-मीठे स्वादिष्ट बंगाली कुलेर अचार, सीधे मुंह में घुल जाएगा स्वाद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel