[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style स्प्लिट एंड्स से हैं परेशान? पार्लर का खर्चा छोड़ें, घर पर करें ये 5 आसान ट्रीटमेंट, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

स्प्लिट एंड्स से हैं परेशान? पार्लर का खर्चा छोड़ें, घर पर करें ये 5 आसान ट्रीटमेंट, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

0
स्प्लिट एंड्स से हैं परेशान? पार्लर का खर्चा छोड़ें, घर पर करें ये 5 आसान ट्रीटमेंट, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
स्प्लिट एंड्स का घर पर इलाज Ai image

Split Ends Treatment: बालों का दोमुंहा होना एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में लगभग हर दूसरी महिला परेशान है. जब स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम होने लगती है, तो अक्सर महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाती हैं या फिर घर पर ही महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं. इन प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की वजह से हमें कुछ समय के लिए प्रॉब्लम से छुटकारा तो मिल जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में यह प्रॉब्लम एक बार फिर से लौट आती है. स्प्लिट एंड्स होने की वजह से सिर्फ बालों का ग्रोथ होना ही नहीं रुक जाता, बल्कि इसकी वजह से आपके बाल झाड़ू जैसे भी दिखने लग जाते हैं. अगर आप भी बार-बार होने वाले दोमुंहे बालों से तंग आ चुके हैं, तो अब पार्लर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं असरदार और आसान घरेलू ट्रीटमेंट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

Diy Split Ends Remedies
स्प्लिट एंड्स से हैं परेशान? पार्लर का खर्चा छोड़ें, घर पर करें ये 5 आसान ट्रीटमेंट, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क 3

पपीते और दही के मास्क का इस्तेमाल

अगर आप स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम से आसानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पपीते और दही से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. पपीता आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन देता है, जबकि दही उन्हें मॉइस्चराइज करने का काम करता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए पपीते के कुछ टुकड़ों को अच्छे से मैश कर लें और उसमें दो चम्मच फ्रेश दही मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं. अब इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें. हफ्ते में एक बार ऐसा करने से बालों की ड्राइनेस खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: बारिश के दिनों में अचानक बढ़ जाता है बालों का झड़ना? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, अपनाएं ये सिंपल हेयर केयर टिप्स

अंडे और शहद से बनाएं प्रोटीन रिच हेयर पैक

बालों के लिए अंडे को हमेशा से ही बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन सोर्स होता है. अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा टूट रहे हैं या फिर दोमुंहे हो गए हैं, तो आपको सबसे पहले अंडे के पीले वाले हिस्से में एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करके अच्छे से फेट लेना चाहिए. अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने बालों के निचले हिस्से पर लगाएं जहां पर दोमुंहे बालों की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा है. 40 से 45 मिनट बाद अपने अपने बालों को किसी अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें. इस हेयर मास्क से आपके बालों को प्रोटीन भी मिलेगा और वे स्ट्रॉन्ग भी बनेंगे.

हॉट ऑयल थेरेपी भी फायदेमंद

हॉट ऑयल थेरेपी सबसे पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है. इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल, बादाम तेल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में मिक्स करके हल्का सा गुनगुना कर लें. अब इस गुनगुने ऑयल से अपने स्कैल्प और बालों के सिरों की अच्छी तरह मसाज करें. तेल लगाने के बाद एक तौलिया गर्म पानी में डुबोकर, निचोड़ लें और उसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लपेट लें. यह स्टीम बालों को अंदर तक मॉइस्चराइज करेगी, जिससे स्प्लिट एंड्स की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय

पके हुए केले का हेयर पैक

अगर आपको नहीं पता, तो बता दें कि केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और विटामिन्स मिल जाते हैं. ये आपके बालों की इलास्टिसिटी को बढ़ाने का काम करते है. इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें. अब इसमें दो चम्मच नारियल का दूध या फिर गुलाब जल मिक्स कर दें. अब इस तैयार हेयर पैक को पूरे बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद अच्छी तरह से धो लें. यह आपके बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है.

इस्तेमाल करें दूध और क्रीम का लेप

अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको दूध और दूध से निकली क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. आपके बालों के लिए यह बिल्कुल अमृत की तरह काम करती है. इस लेप को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच क्रीम लें और फिर उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे अपने बालों के निचले हिस्से पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें. यह बालों को अंदर तक हाइड्रेट करता है, जिससे बाल बीच से टूटना बंद हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

Previous article मुंगेर विश्वविद्यालय में ‘भ्रष्टाचार का भूत भगाओ’ अभियान, सीनेट-सिंडिकेट सदस्यों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
Next article जम्मू-कश्मीर सीएम अब्दुल्ला भारत-पाक संवाद की मांगः RSS का हवाला देकर उठाया सवाल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel