[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Spicy Chilli Potato Balls: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ हटके? स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स हैं बच्चों और बड़ों की पहली पसंद

Spicy Chilli Potato Balls: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ हटके? स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स हैं बच्चों और बड़ों की पहली पसंद

0
Spicy Chilli Potato Balls: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ हटके? स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स हैं बच्चों और बड़ों की पहली पसंद
स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स AI generated image

Spicy Chilli Potato Balls: अगर आप हर दिन शाम के नाश्ते में एक ही तरह के बिस्कुट और नमकीन खाकर ऊब चुके हैं तो स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसे आपको जरूर ट्राय करना चाहिए. खाने में ये काफी ज्यादा तीखे, चटपटे और क्रिस्पी होते हैं जिस वजह से सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी इसका स्वाद पसंद आता है. इस स्नैक की सबसे खास बात होती है कि दिखने में ये बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी होते हैं लेकिन अंदर से इनमें मसालों और आलू की जबरदस्त फिलिंग होती है. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको स्वाद का एक ऐसा धमाका महसूस होता है जिसे आप चाहकर भी रोक नहीं सकते हैं. इस डिश की बनाना काफी ज्यादा आसान होता है जिस वजह से आप इसे बच्चों की टिफिन, हाउस पार्टी और अचानक घर पर आए मेहमानों के लिए बिना किसो परेशानी के तैयार कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे शाम की चाय के साथ बनाकर अपनी शाम को दोगुना मजेदार और यादगार बना सकते हैं.

स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए आलू – 4 मीडियम साइज के
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – आधी टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • मैदा – 2 टेबलस्पून
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स बनाने की रेसिपी

  • स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छे से मैश कर लें ताकि कोई गाठ न रहे. इसके बाद इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण में 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर डालें, जिससे बॉल्स अच्छे से बंध जाएं.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और एक प्लेट में रख दें और फिर एक कटोरे में मैदा और थोड़ा-सा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें और दूसरी प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रखें.
  • अब हर पोटैटो बॉल को पहले मैदा के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें. ऐसा करने से बॉल्स बाहर से ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और जब तेल मीडियम आंच पर अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें तैयार बॉल्स डालें. इन्हें धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तलने के बाद बॉल्स को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल उनमें से निकल जाए.
  • गर्मागर्म स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चिली सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या चिली फ्लेक्स भी छिड़क सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

Previous article UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत
Next article BTSC Pump Operator Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास करें अप्लाई
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel