[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत

UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत

0
UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत
यूपीएससी इंटरव्यू टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

UPSC Interview Tips: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू राउंड सबसे निर्णायक माना जाता है. लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी कई उम्मीदवार इसी स्टेज पर पिछड़ जाते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ नॉलेज नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी, सोच, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक समझ को परखा जाता है. इंटरव्यू बोर्ड यह जानना चाहता है कि आप एक जिम्मेदार अफसर बनने के लिए मानसिक रूप से कितने तैयार हैं. आपकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर आपके जवाब देने के तरीके तक हर चीज का असर फाइनल मेरिट पर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप सही रणनीति और स्मार्ट तैयारी के साथ इंटरव्यू (UPSC Interview) का सामना करें.

UPSC Interview Tips: खुद की डीटेल्ड डीएएफ तैयारी करें

डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) इंटरव्यू का सबसे बड़ा हथियार होता है. इसमें दी गई आपकी पढ़ाई, होमटाउन, हॉबी, जॉब एक्सपीरियंस से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं. इसलिए हर प्वॉइंट पर गहराई से तैयारी करें.

UPSC Interview Tips: करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाएं

देश-दुनिया की बड़ी खबरें, सरकारी योजनाएं, अंतरराष्ट्रीय संबंध और सामाजिक मुद्दों पर आपकी राय स्पष्ट होनी चाहिए. बोर्ड फैक्ट से ज्यादा आपकी सोच देखता है.

UPSC Interview Tips: ईमानदार और संतुलित जवाब दें

अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता हो तो साफ कहें. गलत या घुमा-फिराकर जवाब देने से आपकी विश्वसनीयता पर असर पड़ता है.

UPSC Interview Tips: बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर ध्यान दें

सीधा बैठना, आंखों में आंख डालकर बात करना और शांत स्वर में जवाब देना आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है.

UPSC Interview Tips: अपने विचारों को लॉजिकल तरीके से रखें

हर सवाल का उत्तर कारण-परिणाम के आधार पर दें. इससे आपकी निर्णय क्षमता और सोचने की क्षमता झलकती है.

UPSC Interview Tips: मॉक इंटरव्यू जरूर दें

मॉक इंटरव्यू से डर कम होता है और कमियां सामने आती हैं. इससे रियल इंटरव्यू में आप ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं.

UPSC Interview Tips: सकारात्मक और सेवा भाव रखें

बोर्ड ऐसे उम्मीदवार चाहता है जो समाज के प्रति संवेदनशील हो और सेवा भावना रखता हो. आपके जवाबों में यह साफ झलकना चाहिए.

यह भी पढ़ें- IIT वाले ही क्यों मारते हैं UPSC में बाजी? IFS आरूषि मिश्रा ने बताई सच्चाई

Previous article संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कार्यकर्ता मूसा गिरफ्तार
Next article Spicy Chilli Potato Balls: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ हटके? स्पाइसी चिली पोटैटो बॉल्स हैं बच्चों और बड़ों की पहली पसंद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel