[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा और लग्जरी, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन टिप्स

छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा और लग्जरी, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन टिप्स

0
छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा और लग्जरी, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन टिप्स
छोटे किचन को बड़ा कैसे दिखाएं AI image

आज के समय में ज्यादातर घरों और फ्लैट्स में किचन का साइज छोटा ही देखने को मिल रहा है. जगह छोटी होने की वजह से किचन में रखा हुआ सामान सिर्फ बिखरा हुआ नहीं दिखता है, बल्कि इसकी वजह से काम करने में भी दिखातें आती है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ स्मार्ट किचन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने छोटे से किचन को न सिर्फ बड़ा दिखा सकेंगे, बल्कि उसे साफ और सुलझा हुआ भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वे काम के आइडियाज, जिन्हें अपनाकर आप अपने किचन के स्पेस को पूरे तरह से बदल सकते हैं.

जरूरी सामान ही रखें किचन में

अगर आपके घर या फिर फ्लैट का किचन छोटा है, तो आपकी सबसे बड़ी गलती होती है इसमें जरूरत से ज्यादा सामान रखना. कई बार ऐसा भी होता है कि हम ऐसे बर्तनों और इक्विपमेंट को किचन में रख लेते हैं जिनका इस्तेमाल काफी ज्याद कम या फिर ना के बराबर करते हैं. अगर आप किचन को बड़ा और सुलझा हुआ बनाना चाहते हैं, तो यहां पर उन्हीं चीजों को रखें जिनका इस्तेमाल आप हर दिन करते हैं. इनके अलावा बाकी सभी चीजों को दूसरे जगह पर स्टोर करके रख दें. जब आप ऐसा करते हैं तो जगह खाली दिखती है और साथ ही आपका किचन भी खुला हुआ महसूस होता है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: भोजन को दोबारा गर्म करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

दीवारों का करें सही इस्तेमाल

अगर आपके घर का किचन छोटा है तो आपको यहां के दीवारों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दीवार पर आप हुक, रैक या फिर हैंगिंग स्टैंड लगाकर आप चम्मच, कड़ाही और इस तरह के बर्ताव को टांग सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो किचन का प्लैटफॉर्म खाली रहता है और आपके लिए कामों को करनी जगह बढ़ जाती है. किचन में वॉल स्टोरेज जगह को सिर्फ सुलझा हुआ नहीं रखता है, यह उसे एक मॉडर्न लुक भी देता है.

ट्रांसपैरेंट डब्बों का करें इस्तेमाल

किचन में मसालों और राशन को स्टोर करने के लिए आपको ट्रांसपैरेंट डब्बों का इस्तेमाल करना चाहिए. यह काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे आपको तुरंत पता चल जाता है आखिर कौन की चीज कहां पर रखी हुई है. इसके अलावा ट्रांसपैरेंट डब्बे छोटे से किचन को ज्यादा साफ और अट्रैक्टिव बनाता है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल

अगर आप छोटे से किचन को ज्यादा बड़ा और खुला हुआ दिखाना चाहते हैं, तो ऐसे में दीवारों और कैबिनेट पर हल्के रंगों का इस्तेमाल करना शुरू करें. हल्के रंग जैसे कि वाइट, क्रीम या फिर पेस्टल शेड आपके किचन को बड़ा दिखाने में मदद करते हैं. जब दीवारें हल्के रंग की होती है तो वह लाइट को रिफ्लेक्ट करती है. ऐसा होने की वजह से किचन की जगह बड़ी, ब्राइट और खुली हुई लगती है.

प्लेटफॉर्म को रखें खाली

अगर आपका किचन छोटा है तो आपको प्लैटफॉर्म पर कभी भी आपको ज्यादा सामान रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. आपकी इस गलती की वजह से जगह छोटी और बिखरी हुई दिखने लगती है. कोशिश करें कि जिन चीजों की जरूरत है उन्हें ही बाहर निकालकर प्लैटफॉर्म पर रखें. जिन चीजों की जरूरत नहीं हैं उन्हें कैबिनेट या फिर रैक में सुलझा कर रखें. जब आप इन स्मार्ट किचन टिप्स को अपनाते हैं तो आपको बदलाव साफ दिखना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

Previous article सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 में मान-सम्मान और सफलता के क्या संकेत हैं?
Next article दूसरे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी हो दलीय पंचायत चुनाव, बीजेपी विधायक ने उठाई मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel