[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप

Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप

0
Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
साबूदाना सूप रेसिपी (AI इमेज)

Sabudana Soup: जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो सूप एक अच्छा ऑप्शन है. बारिश और ठंड के दिनों में सूप का सेवन लोग चाव से करते हैं. साबूदाना का सेवन आमतौर पर व्रत में किया जाता है और इससे खीर, खिचड़ी जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं. आप साबूदाना से सूप बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होता है. ये सूप हेल्दी और लाइट रेसिपी ऑप्शन है जो स्वाद और पोषण दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. तो आइए जानते हैं इस सूप को बनाने की विधि. 

साबूदाना सूप बनाने के लिए सामग्री 

  • साबूदाना- आधा कप
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • आलू- 1 छोटा
  • मूंगफली- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- 3  कप
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ दो चम्मच 
  • गाजर- एक बारीक कटा हुआ 
  • बीन्स- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ 

यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स

साबूदाना सूप बनाने की विधि 

  • साबूदाना सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाने को धोकर 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब साबूदाना से पानी छानकर अलग कर लें. 
  • अब एक कुकर में घी को गरम करें और जीरा डालें. इसमें आप अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं.अब आप इसमें बारीक कटा हुआ गाजर और बीन्स को मिक्स कर दें. इसे अच्छे से पका लें. इसमें उबले आलू के टुकड़े डालें और हल्का भून लें.
  • अब इसमें साबूदाना डालें और पानी डालें. इसमें आप नमक, मूंगफली को दरदरा पीस कर डाल दें. इसमें काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. कुकर को बंद करें और 2 सीटी तक पका लें. एक बार इसे चेक कर लें ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें. आपका साबूदाना का सूप तैयार है. आप साबूदाने के सूप में पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

Previous article आज का Quordle 1317 निकला कठिन? यहां देखें पहेली का हल और स्मार्ट ट्रिक्स
Next article Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? टोटल आंकड़े चौंकाने वाले
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel