[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? टोटल आंकड़े चौंकाने वाले

Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? टोटल आंकड़े चौंकाने वाले

0
Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? टोटल आंकड़े चौंकाने वाले
कुली ओटीटी रिलीज

Coolie Worldwide Collection: 2025 में आई रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’, जिसने रिलीज के पहले ही 14 दिनों में 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा छू लिया था. फिल्म का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से हुआ, जो शुरुआत से ही कुली से पीछे रही. लेकिन अब 18 दिन बाद कुली की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

कुली वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘कुली’ ने रिलीज के 18 दिनों में भारत में लगभग 279.1 करोड़ नेट और 327 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म धीरे-धीरे 300 करोड़ नेट क्लब की ओर बढ़ रही है.

वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने अब तक विदेशों से लगभग 177.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 507.75 करोड़ रुपये हो चुका है.

भारत में ‘कुली’ का डे वाइज कलेक्शन

Coolie Day 1: 65 करोड़
Coolie Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Day 5: 12 करोड़
Coolie Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Day 12: 3.25 करोड़
Coolie Day 13: 3.65 करोड़
Coolie Day 14: 4.50 करोड़
Coolie Day 15: 2.4 करोड़
Coolie Day 16: 1.7 करोड़
Coolie Day 17: 2.8 करोड़
Coolie Day 18: 3 करोड़
Coolie Day 19: 1.10 करोड़

Coolie Total Collection: 279.1 करोड़

यह भी पढ़े: War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ दुनियाभर में डूबी या पार गई? कलेक्शन ने बताया सच

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Record: वर्ल्डवाइड ‘वॉर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की ब्लॉकबस्टर को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

Previous article Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
Next article अमन साहु गैंग का पाकिस्तान से कनेक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से भी जुड़े हैं तार, मयंक सिंह ने खोले कई राज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel