[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हर किसी को नहीं मिलता ऐसा पार्टनर! जानिए मजबूत रिश्ते की 5 निशानियां

हर किसी को नहीं मिलता ऐसा पार्टनर! जानिए मजबूत रिश्ते की 5 निशानियां

0
हर किसी को नहीं मिलता ऐसा पार्टनर! जानिए मजबूत रिश्ते की 5 निशानियां
मजबूत रिश्ते कि पहचान Ai image

हर रिश्ते की शुरुआत प्यार से होती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है उसे मजबूत बनाए रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार पार्टनर्स को लगता है कि सिर्फ महंगे गिफ्ट्स देना, सरप्राइज देना या फिर हर समय एक साथ रहना ही एक अच्छे और हेल्दी रिश्ते की पहचान होती है, जबकि सच्चाई इससे काफी ज्यादा अलग भी हो सकती हो. असलियत में अगर बात की जाए एक मजबूत रिश्ते की, तो यह पूरी तरह से छोटी-छोटी आदतों, अंडरस्टैंडिंग और भरोसे पर टिका हुआ होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपका पार्टनर आपके साथ करता है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपका रिश्ता बिलकुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

खुलकर बात करना और आपकी बात सुनना

किसी भी रिश्ते को अगर मजबूत नीवं देनी है तो उसके लिए बातचीत करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपका पार्टनर अपने सभी इमोशंस आपके सामने खुलकर रख रहा है और साथ ही आपकी सभी बातों को ध्यान से सुन भी रहा है, तो यह एक हेल्दी रिश्ते की तरफ इशारा करता है. एक मजबूत रिश्ता वह नहीं होता जिसमें सिर्फ बोला जाए. एक मजबूत रिश्ता वह होता है जिसमें दोनों ही एक-दूसरे को अच्छे से समझे। जब आपका पार्टनर आपको बातों को या फिर समस्याओं को गंभीरता से लेता है, तो रिश्ते में भरोसा अपने आप बढ़ने लगता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

मुश्किल समय में साथ खड़ा रहना

अच्छे समय में कोई भी आपके साथ खड़ा रह सकता हो, लेकिन एक असली रिश्ता वही होता है जो मुश्किल समय में भी बिलकुल मजबूत बना रहे. अगर आपका पार्टनर स्ट्रेस, परेशानी या फिर असफलता मिलने पर भी आपके साथ खड़ा है, तो यह गहरे कनेक्शन की निशानी है. इस तरह का पार्टनर रिश्ते को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाये रखने में काफी मदद करता है.

आपकी इज्जत और इमोशंस की कद्र करना

एक मजबूत रिश्ते में समान का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपका पार्टनर आपकी बातों, फैसलों और इमोशंस की कद्र करता है, तो यह रिश्ते की मजबूती को दिखाता है. एक अच्छा पार्टनर कभी आपको बदलने की कोशिश नहीं करता है बल्कि जैसे आप जैसे हैं वैसे ही एक्सेप्ट करता है. जिस रिश्ते में सम्मान होता है, वह लंबे समय तक टिकता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखना

रिश्ते में हर बार बड़ी कोशिशें करनी ही जरूरी नहीं होती हैं. कई बार अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से भी रिश्ता खास बन जाता है. छोटी चीजें जैसे कि, आपकी पसंद को याद रखना, थके हुए होने पर हाल पूछ लेना या फिर बिना मदद मांगे खुद आगे आना. यह छोटी बातें बताती हैं कि आप उनके लिए कितने जरूरी हैं और यही बार रिश्ते को अंदर से मजबूती भी देती है.

भरोसा और पर्सनल स्पेस देना

अगर एक रिश्ता मजबूत है तो उसकी सबसे बड़ी पहचान है कि उसमें शक नहीं बल्कि भरोसा है. अगर आपका पार्टनर आपको जिंदगी को जीने की आजादी देता है, दोस्तों और काम के लिए स्पेस देता है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ता हर तरफ से पूरा है. जब रिश्ते में हद से ज्यादा रोक-टोक होती है तो वह कमजोर बनता है, जबकि भरोसा उसे अंदर से मजबूती देता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

Previous article क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें
Next article प्रेमानंद जी महाराज के 20 अनमोल विचार, जो जीवन की हर समस्या का देंगे समाधान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel