[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें

क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें

0
क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें
सफलता से जुड़ें जया किशोरी जी के प्रेरक विचार

Jaya Kishori Powerful Quotes for Success: मोटिवेशन की दुनिया में जया किशोरी जी का नाम भरोसे और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन चुका है. वे अपनी बातों के जरिए जीवन की सच्चाइयों को ऐसे समझाती हैं कि हर व्यक्ति खुद को उस कहानी से जोड़ सके. उनकी एक प्रेरक कथा सिखाती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की तैयारी होती है.

क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी की प्रेरक कहानी

Jaya Kishori Powerful Quotes For Success
क्यों है आखिरी प्रयास सबसे अहम

एक राज्य का राजा अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखता था. एक दिन एक विदेशी अतिथि ने उसे एक विशेष पत्थर भेंट किया. राजा ने सोचा कि इस पत्थर से मंदिर के लिए भगवान की सुंदर प्रतिमा बनाई जाए. उसने मंत्री को आदेश दिया कि 10 दिनों के भीतर प्रतिमा तैयार होनी चाहिए. इनाम के रूप में स्वर्ण मुद्राएं देने की घोषणा भी की गई.

मंत्री ने एक कारीगर को बुलाया. कारीगर ने पूरी मेहनत से पत्थर पर प्रहार करना शुरू किया. उसने एक, दो नहीं बल्कि पचास बार चोट की, लेकिन पत्थर नहीं टूटा. थककर उसने हार मान ली और कहा कि यह पत्थर टूट ही नहीं सकता. निराश मंत्री ने पत्थर लौटाने का निर्णय लिया. तभी एक साधारण शिल्पकार आया. उसने वही पत्थर एक ही जोरदार प्रहार में तोड़ दिया और कुछ ही समय में सुंदर प्रतिमा बना दी.

मंत्री को एहसास हुआ कि अगर पहला कारीगर एक बार और कोशिश करता, तो सफलता उसी के कदम चूमती.

जया किशोरी जी महान वैज्ञानिक Thomas Edison का उदाहरण भी बताती है कि बल्ब बनाने से पहले कई असफल प्रयास किए, लेकिन हार नहीं मानी.

सफलता से जुड़ें जया किशोरी जी के प्रेरक विचार (Jaya Kishori Powerful Quotes for Success)

  • अगर कारीगर ने एक आखिरी कोशिश और की होती, तो सोने की मुद्राएं उसी की होतीं.
  • असफलता हार नहीं है, यह सीख है कि क्या तरीका काम नहीं करता.
  • मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, उसका फल देर से सही, लेकिन मिलता जरूर है.
  • जो बीच रास्ते में रुक जाता है, वह मंजिल किसी और को दे देता है.
  • धैर्य रखिए, प्रयास जारी रखिए, क्योंकि जीत अक्सर आखिरी कोशिश के बाद मिलती है.

यह भी पढ़ें: रिश्तों को खोखला करती हैं ये 5 गलतफहमियां – जया किशोरी ने कपल्स को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें: परफेक्ट टाइम का इंतजार छोड़िए – जया किशोरी जी ने बताए 3 नियम जो तोड़ना है जरूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel