[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शादी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं ये 6 आदतें, ज्यादातर कपल्स करते हैं नजरअंदाज

शादी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं ये 6 आदतें, ज्यादातर कपल्स करते हैं नजरअंदाज

0
शादी को अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं ये 6 आदतें, ज्यादातर कपल्स करते हैं नजरअंदाज
Relationship Tips

Relationship Tips: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि समझ, सम्मान और लगातार किए जाने वाले प्रयासों का रिश्ता है. हालांकि कई बार पति-पत्नी अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो शुरुआत में सामान्य लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते की नींव को कमजोर करने लगती हैं. अगर समय रहते इन आदतों पर ध्यान न दिया जाए, तो रिश्ते में गलतफहमियां और दूरियां बढ़ सकती हैं.

एकतरफा एडजस्टमेंट की उम्मीद करना

कई रिश्तों में एक व्यक्ति हमेशा चाहता है कि उसका पार्टनर ही हर परिस्थिति में समझौता करे और खुद को बदले. लेकिन जब एडजस्टमेंट का बोझ सिर्फ एक व्यक्ति पर पड़ता है, तो रिश्ते में असंतुलन पैदा होने लगता है. स्वस्थ रिश्ते के लिए दोनों लोगों का समान प्रयास जरूरी है.

जरूरी सीमाएं तय न करना

परिवार और दोस्तों को खुश रखने के चक्कर में कई लोग अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं पार्टनर के साथ भी अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करते. रिश्ते में सम्मान बनाए रखने के लिए स्पष्ट सीमाएं और अपेक्षाएं तय करना जरूरी होता है.

निजी बातें दूसरों से साझा करना

कई लोग अपनी वैवाहिक समस्याओं को दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ साझा कर लेते हैं, लेकिन पार्टनर से खुलकर बात नहीं करते. इससे समस्या सुलझने के बजाय और बढ़ सकती है. रिश्ते की परेशानियों पर सबसे पहले पति-पत्नी को आपस में चर्चा करनी चाहिए.

छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना

समय न देना, संदेशों का जवाब न देना या साथ समय न बिताना जैसी बातें छोटी लग सकती हैं, लेकिन लगातार नजरअंदाज करने पर यही बड़े विवादों का कारण बन जाती हैं.

रिश्ते में प्रयास कम कर देना

कुछ लोग मान लेते हैं कि शादी के बाद रिश्ते को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. जबकि सच्चाई यह है कि प्यार, भरोसा और अपनापन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं.

तारीफ करने में कंजूसी करना

पार्टनर की अच्छाइयों को पहचानना और उनकी सराहना करना रिश्ते को मजबूत बनाता है. छोटी-छोटी तारीफें भी सामने वाले को खास महसूस कराती हैं और रिश्ते में सकारात्मकता बढ़ाती हैं.

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दोनों साथी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, खुलकर संवाद करें और समय-समय पर अपनी आदतों की समीक्षा करते रहें.

यह भी पढ़ें: पार्टनर से कुछ समय की दूरी क्यों है जरूरी? Micro Privacy का नया ट्रेंड समझिए

Previous article भागलपुर में मानसून की बेरुखी जारी, काले बादलों के बाद भी नहीं हुई बारिश
Next article नौकरी के साथ करें IIT Patna में पढ़ाई, AI और CSE में MTech का अवसर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel