[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions नौकरी के साथ करें IIT Patna में पढ़ाई, AI और CSE में MTech का अवसर

नौकरी के साथ करें IIT Patna में पढ़ाई, AI और CSE में MTech का अवसर

0
नौकरी के साथ करें IIT Patna में पढ़ाई, AI और CSE में MTech का अवसर
IIT पटना (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Patna MTech Admission: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए MTech प्रोग्राम कोर्स शुरू किया है. यह कार्यक्रम उन प्रोफेशनल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो नौकरी के साथ-साथ उच्च टेक्निकल एजुकेशन और स्किल्स सिखना चाहते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं.

IIT Patna ने जारी किया नोटिस

IIT पटना का यह MTech प्रोग्राम Artificial Intelligence & Data Science Engineering (AIDSE) और Computer Science & Engineering (CSE) जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध है. संस्थान ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी.

जारी नोटिस के अनुसार, कोर्स को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे छात्रों को नई-नई टेक्निकल और व्यावहारिक कौशल की बेहतर समझ मिल सके.

हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

संस्थान के अनुसार, यह फुल-टाइम मास्टर डिग्री प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा. इसके तहत कैंडिडेट्स ऑनलाइन पढ़ाई के साथ प्रत्येक सेमेस्टर में 10 से 15 दिनों के कैंपस इमर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे. इससे छात्रों को IIT पटना के कैंपस और एजुकेशनल माहौल और साथ ही रिसोर्सेज का एक्सपीरियंस होगा.

मिलेंगे कई विशेष लाभ

IIT पटना के इस कार्यक्रम में एडमिशन लेने वाले छात्रों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी. इनमें:

  • IIT पटना का एलुमनाई स्टेटस
  • इंडस्ट्री-अलाइन कोर्सेज
  • कैंपस इमर्शन का अवसर
  • 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सपोर्ट

AI सेक्टर में करियर बनाने का मौका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस वर्तमान समय में सबसे तेजी से बढ़ते टेक्निकल फील्ड में शामिल हैं. ऐसे में IIT पटना का यह MTech प्रोग्राम उन प्रोफेशनल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो AI, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और लीड करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईरम, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

Previous article ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 50 करोड़ पार कर वरुण धवन की इस फिल्म को पछाड़ा
Next article औरंगाबाद में प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह, 800 मेधावी छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel