[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली

शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली

0
शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली
पालक पकोड़ा चाट AI image

Palak Pakora Chaat Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ रोज के वही बोरिंग स्नैक्स नहीं, बल्कि कुछ यूनिक और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक पकोड़ा चाट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इस डिश में आपको स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. आमतौर पर पकौड़ों को डीप फ्राइड होने की वजह से अनहेल्दी माना जाता है लेकिन, पालक से बने ये पकौड़े आयरन, फाइबर और साथ ही कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से लोडेड होते हैं. आप इस डिश को काफी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद घर के बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं पालक पकोड़ा चाट बनाने की आसान रेसिपी.

पालक पकोड़ा चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप फ्रेश पालक के पत्ते, अच्छे से धोकर कटे हुए
  • 1 कप बेसन
  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी सिर्फ घोल बनाने के लिए
  • तलने के लिए तेल
  • फेंटा हुआ दही
  • इमली की मीठी चटनी
  • हरी चटनी
  • चाट मसाला
  • भुना जीरा पाउडर
  • सेव या अनार दाने, गार्निश करने के लिए

यह भी पढ़ें: शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका

पालक पकोड़ा चाट बनाने की आसान रेसिपी

  • पालक पकोड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन और हरी मिर्च डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
  • अब इसमें कटे हुए पालक और प्याज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करके तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
  • अब एक सर्विंग प्लेट में गर्मागर्म पालक पकोड़े रखें और इनके ऊपर फेंटा हुआ दही डालें. इसके बाद ऊपर से इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर स्वाद बढ़ाएं. लास्ट में ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. आप अगर चाहें तो गार्निश करने के लिए सेव या फिर अनार के दानों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना हुआ अब और भी आसान, जानें साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की क्विक रेसिपी

Previous article बंगाल चुनाव 2026 से पहले Swasthya Sathi पर सवाल, हुगली की कैंसर मरीज से वसूले जा रहे पैसे
Next article इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel