[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए

इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए

0
इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, नई फिल्में और सीरीज आपके लिए
फ्राइडे OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है, जो आपके वीकेंड को और भी खास बना देगा. नए वेब सीरीज, फिल्में और स्पेशल डॉक्यूमेंट्रीज के साथ आपको हर पसंद और मूड के हिसाब से कुछ ना कुछ देखने को मिलेगा. चाहे आप रोमांस में खो जाना चाहते हों, ड्रामा की दुनिया में डूबना चाहते हों, थ्रिलर के साथ एड्रेनालिन रश महसूस करना चाहते हों या फिर हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ मुस्कुराना चाहते हों, इस हफ्ते हर जॉनर में शानदार नई रिलीज का इंतजार है.

खास बात यह है कि इस शुक्रवार के कंटेंट में आपको न सिर्फ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के हिट कंटेंट मिलेंगे, बल्कि इंटरनेशनल फिल्मों और शो का भी लुत्फ उठा सकते हैं. तो, इस वीकेंड का प्लान बनाइए और जानिए इस शुक्रवार कौन-कौन सी नई रिलीज आपको स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी.

कैनेडी (Kannedy)

इस शुक्रवार निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी OTT पर रिलीज होने जा रही है. इसमें सनी लियोनी और राहुल भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 3 साल पहले सिनेमाघरों में आई थी और अब Zee5 प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी.

पवने (Pavane)

कोरियन ड्रामा के शौकीनों के लिए इस शुक्रवार Netflix पर रोमांटिक के-ड्रामा फिल्म पवने रिलीज हो रही है. फिल्म में दक्षिण कोरियाई कलाकार गो आह-सुंग, मून सांग-मिन और ब्युन यो-हान अहम रोल्स में नजर आएंगे.

लकी- द सुपरस्टार (Lucky: The Superstar)

साउथ सिनेमा की तरफ से इस शुक्रवार Jio Hotstar पर लकी- द सुपरस्टार रिलीज होगी. यह तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म एक पिल्ले और छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भावनाओं और हंसी से भरी हुई है.

राक्षस (Raakshasa)

कन्नड़ सिनेमा की मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर राक्षस भी इस शुक्रवार Zee5 पर OTT पर आएगी. इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक मगरमच्छ इलाके में राक्षस की तरह दहशत फैलाता है.

इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन नई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ आपका वीकेंड एंटरटेनमेंट पूरी तरह भरपूर होने वाला है.

यह भी पढ़ें: The 50 का ग्रैंड फिनाले नजदीक, जानिए टॉप 4 फाइनलिस्ट और टेलीकास्ट डिटेल्स

Previous article शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली
Next article JioHome Cricket Offer: वर्ल्ड कप का मजा अब 4K में, फ्री OTT और ब्रॉडबैंड का धमाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel