[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज

0
Palak Matar Cutlet Recipe: पालक और मटर से प्यार करने लगेंगे बच्चे जब घर पर बनेगा ये टेस्टी कटलेट, शाम की भूख का हेल्दी इलाज
पालक मटर कटलेट AI generated image

Palak Matar Cutlet Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं तो आपको एक बार पालक मटर कटलेट की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना चाहिए. इस डिश की खासियत है कि यह सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होती है बल्कि काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. अगर आपके बच्चे हरी साग-सब्जियों से दूर भागते हैं तो भी आप उन्हें पालक और मटर से बनी इस कटलेट को खिला सकते हैं. बता दें पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जबकि प्रोटीन के मामले में मटर काफी रिच होता है. आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों की टिफिन और एक पार्टी स्टार्टर के रूप में बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती जिस वजह यह एक एयर फ्रायर में भी आसानी से तैयार हो जाती है. तो चलिए जानते हैं पालक और मटर से बनने वाली इस रेसिपी के बारे में विस्तार से.

पालक मटर कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप बारीक कटा पालक
  • 1 कप उबली हुई मटर
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 से 3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन
  • तलने के लिए तेल

यह भी पढ़ें: Til Mathri Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं दादी-नानी के हाथों जैसी क्रिस्पी तिल मठरी, बचपन की याद दिलाएगी ये ट्रेडिशनल रेसिपी

पालक मटर कटलेट बनाने की रेसिपी

  • पालक मटर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद मटर को उबालकर हल्का मैश कर लें और एक बड़े बाउल में उबले आलू, मटर और पालक डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और सभी जरूरी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें ताकि कटलेट अच्छी तरह बंध जाएं. अब तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बनाएं और फिर एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.

पालक मटर कटलेट को परोसने का तरीका

पालक मटर कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही डिप के साथ गर्मागर्म एन्जॉय कर सकते हैं. आप इन्हें बर्गर बन या ब्रेड के बीच रखकर हेल्दी वेज बर्गर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

Previous article वॉटर हीटर गीजर में क्यों हो जाता है ब्लास्ट? जानें ऐसे हादसों से बचने के उपाय
Next article Sanskrit Baby Boy Names 2026:पुराने नहीं,अपने लाडले के लिए चुनें मॉडर्न संस्कृत नाम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel