[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

0
Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स
बच्चों को बिना डांटे अच्छी आदतें कैसे सिखाएं AI image

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे आगे चलकर एक सफल इंसान बने. इसके लिए वे हर तरीका अपनाते हैं जिनसे उन्हें लगता है कि बच्चे को फायदा होगा. सफलता पाने के लिए अगर कोई सबसे जरूरी चीज है तो वह है जीवन में अच्छी आदतों का होना. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और वे आपके लाख समझाने के बावजूद भी आपकी आपकी बातों को नहीं सुनते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को अच्छी आदतें और भी आसानी से सिखा पाएंगे. जब आपके बच्चे इन अच्छी आदतों को सीख जाएंगे तो वे खुद ही समय पर सोकर उठेंगे, पढ़ाई करेंगे और साथ ही अपनी चीजों का ख्याल भी रखना शुरू कर देंगे. तो चलिए जानते हैं बच्चों को सही आदतें सिखाने का सबसे कारगर तरीका.

खुद बनें बच्चों के रोल मॉडल

बच्चे उन्हीं चीजों को सीखते हैं जिन्हें वे अपने आसपास सबसे ज्यादा देखते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे समय पर सोकर उठे, साफ-सफाई के साथ रहे और दूसरों से भी अच्छे से बात करे, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ऐसा करना शुरू करना होगा. जब बच्चे आपको ऐसा करते देखेंगे तो वे खुद भी ऐसा ही करने लगेंगे. अगर आप उन्हें अच्छी आदतें सिखाना चाहते हैं तो आपको ही सबसे पहले उनका रोल मॉडल बनना होगा.

सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

छोटी-छोटी आदतों से करें शुरुआत

आपको एकभी भी अपने बच्चे को एक साथ बहुत सारी आदतें नहीं सिखानी चाहिए. किसी भी आदत को उनके अंदर पूरी तरह से डालने के लिए धीरे-धीरे इस चीज की शुरुआत करें. हर दिन समय पर सोना, सुबह उठकर अपना बिस्तर ठीक करना या फिर खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोना. जब आपका बच्चा एक आदत को अच्छी तरह से सीख जाए तो ही उसे दूसरी आदत सिखाना शुरू करें. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे पर प्रेशर नहीं पड़ता.

पॉजिटिव तरीके से समझाएं

जब आप अपने बच्चे को डांटते या फिर डराते हैं, तो वे अच्छी आदतें सीखते नहीं हैं बल्कि उल्टा और भी जिद्दी बन जाते हैं. आपको अपने बच्चे को प्यार से समझाना चाहिए कि आखिर अच्छी आदतें जरूरी क्यों है. अगर आपका बच्चा अपने खिलौनों को यहां-वहां बिखरा हुआ छोड़ दे, तो उसे पनिशमेंट देने से बेहतर है कि आप उन्हें यह बताएं कि आखिर साफ-सफाई जरूरी क्यों है.

यह भी पढ़ें: अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

तारीफ करें या इनाम दें

अगर आपका बच्चा किसी अच्छी आदत को अपना लेता है तो सबसे पहले आपको उसकी तारीफ करनी चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो उसका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और वह अच्छी आदतों को अपनाने के लिए आगे भी मोटिवेटेड रहेगा. आप अगर चाहें तो अपने बच्चे को छोटा-मोटा इनाम भी दे सकते हैं. आपका ऐसा करना बच्चे को अंदर से खुशी और मोटिवेशन देता है.

हर दिन अपनाएं ये आदतें

आपको इस बात की समझ होनी चाहिए कि जो भी अच्छी आदतें होती हैं वे एक ही दिन में नहीं बनती है. इसके लिए आपके पास समय और पेशेंस दोनों ही होना चाहिए. अपने बच्चे से हर दिन एक ही रूटीन फॉलो करवाएं, जैसे कि पढ़ाई करने का समय, सोने का समय और जागने का समय फिक्स्ड रखें. जब आपके बच्चे एक ही रूटीन पर चलते रहेंगे तो उन्हें हर दिन इन चीजों की याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट

Previous article बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : खेमका
Next article 60900 MT गैस-डीजल वाला रूसी जहाज बना टाइम बम, यूरोप में फैली दहशत; इटली हो जाएगा बर्बाद!
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel