[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश

Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश

0
Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश
parenting tips ( AI generated tips)

Parenting Tips For Teenagers: बढ़ते बच्चों की परवरिश एक मुश्किल भरा काम है. टीनएज यानी किशोरावस्था किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम और खास समय होता. इस दौरान बच्चों में कई चेंज देखने को मिलते हैं. बच्चों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव देखने को मिलता है. टीनएज बच्चों को बड़ा करना एक बहुत बड़ा और चुनौती भरा टास्क है. बच्चे इस समय में फ्रीडम की मांग करते हैं. कई बार टीनएज बच्चे लोगों से इंटरेक्ट करने से बचते हैं. ऐसे में पैरेंट्स को भी अपने रोल में बदलाव करना चाहिए. अगर आपके बच्चे भी सोशल सेटिंग में कंफर्टेबल नहीं है तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

फ्रेंड की तरह बात करें

अगर आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं तो आप उनके साथ अपने रिलेशन में बदलाव लेकर आएं. बच्चे के बिहेवियर में आपको कुछ अलग लग रहा है तो आप इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करें. आप ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चे आपके पास बिना किसी जजमेंट और डर से आपसे बात कर सके. टीनएज में बच्चों को आप बड़ों कि तरह ट्रीट करें.

थोड़ी आजादी है जरूरी

टीनएज के दौरान बच्चे लाइफ के बारे थोड़ा बहुत समझने लगते हैं. कई पैरेंट्स अपने बच्चों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं और उन्हें कोई भी निर्णय लेने नहीं देते. ये बात सही नहीं है और इसका प्रभाव बच्चे पर पड़ता है. आगे लाइफ में बच्चा सक्सेसफुल बने इसके लिए पहले ही नींव तैयार करें. बच्चों को आप लाइफ में छोटे फैसले लेने के लिए हिम्मत बढ़ाएं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

Parenting Tips: आपके बच्चों में बढ़ रहे हैं झगड़े? इन आसान तरीकों से शांत करें माहौल

सोशल स्किल का विकास

अक्सर देखा जाता है सोशल सेटिंग में टीनएजर खुल के बात नहीं कर पाते. सोशल मीडिया और फोन में ही ज्यादा समय बिता देते हैं. आप बच्चों को लोगों से कम्युनिकेट करने के लिए प्रोत्साहित करें. शुरू में परेशानी होगी पर आप बच्चों मनोबल बढ़ाएं. बात करने के साथ उनमें सुनने की भी आदत का विकास करें. अगर बच्चा किसी बात से सहमत नहीं है तो अपनी ना को भी अच्छे से आगे रखने की सीख दें.

आलोचना कम करें

बच्चे बड़े हो रहे हैं तो गलती करना आम है और यही अनुभव उन्हें आगे काम आएगा. बच्चों की गलतियों पर आलोचना कम करें और इस बारे में उन्हें सही राय दें. इस टाइम में चेंज को बच्चे अपने भीतर महसूस करते हैं. कई बच्चे इस बात से घबरा भी जाते हैं. पैरेंट्स का फर्ज है कि इस बारे में बच्चे से खुलकर बात करें. 

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर पिता को अपने बेटे को जरूर बतानी चाहिए ये बातें, जीवनभर आएंगी काम

Previous article क्या अब विदेश नहीं जा पाएंगे राहुल गांधी? नागरिकता विवाद में दाखिल हुई नई याचिका
Next article Akshay Kumar को ‘दोस्त नहीं’ बताने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- माथा खराब…
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel