[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Akshay Kumar को ‘दोस्त नहीं’ बताने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- माथा खराब…

Akshay Kumar को ‘दोस्त नहीं’ बताने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- माथा खराब…

0
Akshay Kumar को ‘दोस्त नहीं’ बताने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- माथा खराब…

Akshay Kumar को लेकर हेरा फेरी को-स्टार परेश रावल ने हल ही में एक बयान दिया था कि ‘अक्षय कुमार मेरे दोस्त नहीं, कलीग हैं.’ इसके बाद अक्षय के प्रशंशको ने परेश रावल की खूब आलोचना की. इसके बाद अब परेश ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उस बयान पर चुप्पी तोड़ी है. और बताया कि कैसे उनकी बातों को समझा गया है. मालूम हो कि अक्षय कुमार और परेश रावल ने हेरा फेरी, वेलकम, भूल भुलैया जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

परेश रावल ने अक्षय को दोस्त न बोलने पर दी सफाई

परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ‘माथा खराब हो गया यार। मैंने बस सिंपल कहा था कि वह कलीग हैं. जब आप किसी को दोस्त बोलते हो तो मतलब उनसे आप महीने में 5-6 बार मिलते हैं और जिनसे आप हफ्ते में कई बार बात करते हैं. इसके अलावा ना तो मैं सोशल हूं और ना ही अक्षय तो एक-दूसरे के साथ पार्टी करना भी पॉसिबल नहीं है. यही वजह है कि मैं उन्हें कलीग बताया. लेकिन लोग पूछने लगे कि क्या हो गया? अरे भाई कुछ नहीं हुआ है.’

क्या अक्षय कुमार ने परेश का इंटरव्यू देखा?

इसपर परेश बोले, ‘नहीं वह काफी कूल हैं. अक्षय और मैंने साथ में 15-20 फिल्मों में काम किया है. वह अच्छे हैं जिन्हें दोस्त बनाया जा सकता है.’ एक्टर ने आगे कहा कि अब वह बोलने में और भी ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं अब और ध्यान रखूंगा और सब कुछ अच्छे से बोलूंगा. लोग आपकी बातों का कुछ भी मतलब निकाल लेते हैं. काफी मुश्किल होता है फिर सफाई देना.’

अक्षय संग दोस्ती पर क्या बोले थे परेश रावल?

परेश रावल से जब ललनटॉप को दिए इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या अक्षय कुमार आपके दोस्त हैं? तो इसपर उन्होंने कहा था, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कलीग होते हैं और थिएटर में दोस्त होते हैं. स्कूल में जिगर जान दोस्त होते हैं, लेकिन फिल्मों के अंदर कलीग होते हैं. मेरे दोस्त जिन्हें मैं बोल सकता हूं वो ओम पुरी साहब थे, नसीरुद्दीन शाह हैं, जॉनी लीवर हैं. ये हैं जिन्हें मैं दोस्त बोल सकता हूं.’

यह भी पढ़े: Coolie Star Cast Fees: रजनीकांत ने 250 करोड़ से ज्यादा तगड़ी फीस से ढीली की मेकर्स की जेब, नागार्जुन को मिले सिर्फ इतने

Previous article Parenting Tips For Teenagers: जब बच्चे का बचपन पीछे छूटने लगे, टीनएज में समझदारी से करें परवरिश
Next article India Pakistan War : सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजे, धमाकों की आवाजें सुनी गईं
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel