[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर बनाएं कुछ स्पेशल डिश, डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव

New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर बनाएं कुछ स्पेशल डिश, डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव

0
New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर बनाएं कुछ स्पेशल डिश, डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव
New Year Special Dry Fruit Pulao (AI Image)

New Year Special Dry Fruit Pulao: नए साल पर खासकर बच्चे कुछ स्पेशल डिश बनाने की डिमांड जरूर करते हैं. ऐसे में अगर आप भी बच्चों और घर के बाकी लोगों के लिए झटपट से कुछ ऐसी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं जिसका स्वाद भी लाजवाब हो तो ड्राई फ्रूट पुलाव को बना सकते हैं. ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाना बहुत आसान है. न्यू ईयर के खास मौके पर आप इसे डिनर में बनाकर मेहमानों और घरवालों को खुश कर सकते हैं. आप इस पुलाव को दाल तड़का के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने की आसान रेसिपी. 

ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल- 1 कप
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • काजू- 12-15 (आधे कटे हुए)
  • दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
  • लौंग- 2-3
  • बादाम- 10-12 (पतले कटे हुए)
  • किशमिश- 3 बड़े चम्मच
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची- 1-2
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 2 कप

ड्राई फ्रूट पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को धो लें और इसे आप 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच घी को डाल दें. अब आप इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी को डाल दें. इसके बाद आप इसमें काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद आप किशमिश को भी डालकर थोड़ी देर भूनें.
  • फिर इसमें पानी डालें और पानी में उबाल आने दें. अब आप चावल को डाल दें. स्वादानुसार नमक को डाल दें और अच्छे से मिला लें. कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर चावल पकने दें. चावल जब मुलायम हो जाए और सारा पानी सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें. इस तरीके से आसानी से आप ड्राई फ्रूट पुलाव को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट

यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल


Previous article Bhojpuri Song: रानी चटर्जी की फिल्म हम हई जेठानी का नया गाना हुआ रिलीज, ‘करनी के फल’ में दिखी रिश्तों की सच्चाई
Next article 10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel