[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply

10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply

0
10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply

SSC GD Constable 2026 Last Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) आज यानी 31 दिसंबर 2025 को SSC GD Constable 2026 भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा. इसके तहत CAPFs, SSF और Assam Rifles में Rifleman (GD) पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. SSC GD Constable 2026 की परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच होगी.

SSC GD Constable Vacancy Details: कुल कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे:

  • CISF – 14,595 पद
  • CRPF – 5,490 पद

अन्य बलों में भी पद शामिल हैं

SSC GD Constable 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार का 10वीं पास (High School) होना जरूरी
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को 18 से 23 वर्ष के बीच

SSC GD Constable Application Fees: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं महिला उम्मीदवार, SC, ST और Ex-Servicemen को कोई फीस नहीं देनी है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 जनवरी 2026 है.

SSC GD Constable Salary: सैलरी

SSC GD की इस भर्ती के तहत चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार, 21,700 से 69,100 रुपये प्रति महीने हो सकती है.

SSC GD Constable Steps To Apply: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

SSC GD Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • PST (Physical Standard Test)
  • PET (Physical Efficiency Test)
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यह भी पढ़ें- UGC NET Admit Card December 2025: 2 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Previous article New Year Special Dry Fruit Pulao: न्यू ईयर पर बनाएं कुछ स्पेशल डिश, डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव
Next article Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में हो रही ये छोटी गलतियां भविष्य में बन सकती हैं बड़ी परेशानी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel