[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आम का अचार सालभर रखना है टेस्टी और फ्रेश? ये आसान ट्रिक आएगी काम

आम का अचार सालभर रखना है टेस्टी और फ्रेश? ये आसान ट्रिक आएगी काम

0
आम का अचार सालभर रखना है टेस्टी और फ्रेश? ये आसान ट्रिक आएगी काम
आम का आचार हाथ में लिए हुए महिला की सांकतिक फोटो

Mango Pickle Recipe: आम का अचार लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. दाल-चावल, पराठा, पूरी या सादी रोटी, हर चीज के साथ इसका स्वाद अच्छा लगता है. कई लोग घर पर अचार तो बनाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उसमें फंगस लग जाती है या उसका स्वाद बदल जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आम का अचार लंबे समय तक अच्छा रहे, तो इसे सही तरीके से बनाना जरूरी है. आइए जानते हैं आसान रेसिपी.

सबसे पहले ऐसे तैयार करें आम

अचार बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के कच्चे आम लें. आम को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और कपड़े से पोंछकर सुखा लें. इसके बाद आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. अब इन टुकड़ों पर थोड़ा नमक लगाकर कुछ घंटों के लिए धूप में रख दें. इससे आम का अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और अचार लंबे समय तक अच्छा रहेगा.

इन मसालों से आएगा शानदार स्वाद

Better Sleep Tips 5
Photo credit – ai

आम के टुकड़े तैयार होने के बाद उनमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, धनिया पाउडर, हींग और थोड़ा गरम मसाला डालें. सभी मसालों को आम के साथ अच्छी तरह मिला दें, ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए.

सरसों का तेल ऐसे करें तैयार

अचार के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा माना जाता है. पहले तेल को अच्छी तरह गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद ही तेल को मसाले वाले आम में मिलाएं.

फंगस से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

अचार में थोड़ा-सा नींबू का रस मिला दें. इससे अचार लंबे समय तक अच्छा रह सकता है. ध्यान रखें कि जिस कांच के जार में अचार भर रहे हैं, वह पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए. गीले जार में अचार जल्दी खराब हो सकता है.

कब होगा अचार खाने के लिए तैयार?

अचार को जार में भरकर ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. इसके बाद इसे करीब 10 दिन तक रख दें. बीच-बीच में साफ और सूखे चम्मच से एक-दो बार हल्का मिला सकते हैं. 10 दिन बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा. समय के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अचार बनाते समय आम में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए.
  • हमेशा साफ और सूखे बर्तन का ही इस्तेमाल करें.
  • अचार निकालते समय सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें.
  • जार को नमी वाली जगह पर रखने से बचें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएंगी ये 5 टेस्टी डिनर रेसिपीज, ऑफिस से थककर लौटने के बाद जरूर करें ट्राय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel