[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मटर को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं ये टिप्स

मटर को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं ये टिप्स

0
मटर को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं ये टिप्स
हरे मटर

सर्दियों के मौसम में हरी मटर की भरमार मार्केट में देखने को मिल जाती है. इस मौसम में मिलने वाली ताजी मटर का स्वाद मीठा होता है और इससे बनने वाली डिश का स्वाद भी खाने में लाजवाब लगता है. मटर से पराठा, पुलाव, सब्जी और तरह-तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनाए जाते हैं. साल के बाकी महीने में जब मटर खाने का मन करता है तो लोग मार्केट से फ्रोजन मटर खरीद कर लाते हैं. अगर आप बाजार से फ्रोजन मटर खरीद कर नहीं लाना चाहते हैं तो आप घर पर ही इन्हें स्टोर करके साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं. सही तरीके से स्टोर की गई मटर का स्वाद और रंग भी लंबे समय तक बना रहता है. आप भी मटर को स्टोर करना चाहते हैं तो पूनम देवनानी के तरीके को ट्राई कर सकते हैं. पूनम देवनानी ने ये तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @masalakitchenbypoonam पर शेयर किया है. 

मटर स्टोर करने के लिए जरूरी सामग्री 

  • हरी मटर 
  • पानी 
  • नमक 
  • चीनी 
  • विनेगर
  • जिप लॉक बैग 

मटर स्टोर करने की विधि

  • मटर स्टोर करने के लिए सबसे पहले आप मटर को छील लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में आप पानी को गर्म करें. पानी को अच्छे से उबाल लें और गैस को बंद कर दें. 
  • इसमें आप 3 बड़े चम्मच चीनी को डाल दें. फिर 1 छोटा चम्मच नमक और विनेगर को डाल दें. 
  • अब इसमें आप 5 किलो छीले हुए मटर को डाल दें. गर्म पानी में आप मटर को 5 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • फिर मटर को आप बर्फ के पानी में डाल दें. पानी को छलनी से छान लें. अब एक साफ कपड़े पर मटर को फैला दें. मटर को आप 5-6 घंटे या रातभर सूखने के लिए छोड़ दें. 
  • जिप लॉक बैग में मटर को डालकर आप फ्रिजर में रख दें.  

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

Previous article सोकर उठते ही चेहरा दिखेगा गुलाब सा खिला! रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये खास सीरम
Next article ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, लेकिन इसने दुनिया की चिंता क्यों बढ़ाई?
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel