[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर

How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर

0
How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर
How To Make Elaichi Powder (AI IMAGE)

How To Make Elaichi Powder: चाहे चाय हो, मिठाई हो या कोई खास डिश, इलायची पाउडर से हर खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आज के समय में बाजार में मिलने वाले इलायची पाउडर में बहुत मिलावट होते हैं जिससे स्वाद और सेहत दोनों पर असर पड़ता है. ऐसे में आपके लिए घर पर बना फ्रेश, ताजा और खुशबूदार इलायची पाउडर सबसे सही ऑप्शन हो सकता है. ये न केवल स्वाद में बेस्ट होता है बल्कि बाजार में मिलने वाले पाउडर से घर पर कम पैसे में तैयार भी हो जाता है. तो आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से इलायची पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री लगती हैं और इसे बनाने की विधि क्या है?

इलायची पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी इलायची – 100 ग्राम

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

इलायची पाउडर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले हरी इलायची लें. ध्यान रखें कि इलायची ताजी हो और उसमें नमी न हो. अब इलायची को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.
  • इसके बाद एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और इसमें इलायची डालकर हल्का सा भून लें. इलायची को ज्यादा भूनना नहीं है, बस इसमें खुशबू आने तक गर्म होने दें. इससे इलायची पाउडर लंबे समय तक खराब नहीं होता है. 
  • अब आप भुनी हुई इलायची को ठंडा होने दें. जब इलायची पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें. अब इलायची को बारीक पीस लें. आप चाहें तो इसे छिलके के साथ पीस सकते हैं.  
  • पीसने के बाद इलायची पाउडर को छलनी से छान लें. अब तैयार है घर पर बना फ्रेश इलायची पाउडर. इसे आप साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखकर इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: How to Make Soft Bhature: कड़क और सॉफ्ट भटूरे बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें सीक्रेट टिप्स

यह भी पढ़ें: How To Make Murmura: बाजार से नहीं, घर पर बनाएं बहुत ही आसान तरीके से मुरमुरा

Previous article Birthday Gift Ideas For Mother: इन गिफ्ट्स के साथ अपनी मां के जन्मदिन को बनाएं यादगार
Next article Kalpavas: माघ मास में शुरू हुआ साधना का कल्पवास
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel