[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम

How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम

0
How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम
gardening (ai image)

How To Grow Banana Tree: आजकल ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वो ताजा और सेहतमंद फल खाएं. इसी वजह से लोग अपने घर के बगीचे या छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसा फल लगाने का सोच रहे हैं,  तो केला सबसे ज्यादा सेहतमंद और बढ़िया ऑप्शन है. केला एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसका पेड़ लगाना बहुत आसान है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और थोड़ी-सी मेहनत से आप अपने घर पर ही केले उगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस लेख में केले का पौधा कैसे लगाया जाए, उसकी देखभाल कैसे करें और उसमें फल कब लगते हैं. 

सही जगह और मौसम का चुनाव 

Bananas Fresh
Bananas fresh
  • केला एक उष्णकटिबंधीय पौधा है, जिसे गर्मी, नमी और भरपूर धूप चाहिए होता है. इसके लिए आप ऐसी जगह का चयन करें जहां कम से कम 7 से 8 घंटे अच्छे से धूप मिले. ध्यान रहें, ठंडी जगहों पर केला का पौधा अच्छे से नहीं बढ़ता.
  • मार्च से जुलाई का समय केला लगाने के लिए अच्छा होता है. 

ये भी पढ़ें: How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय 

पौधे के लिए मिट्टी की तैयारी 

केले को लगाने के लिए दोमट मिट्टी (loamy soil) सबसे ज्यादा अच्छी होती हैं. इसके लिए आपको मिट्टी में गोबर की खाद, और थोड़ा रेत मिलाकर उसे हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर बना सकते हैं. 

केला का पौधा कैसे लगाएं?

इसके लिए आप जमीन में या गमले में लगभग 2 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बनाएं. फिर नीचे थोड़ी खाद डालें और मिट्टी मिलाएं. पौधे को सीधा खड़ा करके मिट्टी से ढक दें. 

पौधे से कब आएंगे केले?

Banana
How to grow banana tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम 4
  • केला लगाने के 9 से 12 महीने में फूल आने लगते हैं. 
  • फूल आने के बाद इसे लगभग 2 से 3 महीने में फल तैयार हो जाते हैं.
  • जब केले का गुच्छा हरा से हल्का पीला दिखने लगे तो इसे आप काट सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नींबू का पौधा घर के बाहर लगाने से पहले हो जाइए सावधान, जानिए इसके शुभ और अशुभ संकेत 

Previous article Skin Care Tips: स्किन रहेगी स्पॉटलेस और चमकदार, तुलसी फेस पैक से पाएं ग्लोइंग त्वचा
Next article Netflix कम, Networth ज्यादा, ये 6 आदते बना सकती हैं आपको करोड़पति
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel