[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Netflix कम, Networth ज्यादा, ये 6 आदते बना सकती हैं आपको करोड़पति

Netflix कम, Networth ज्यादा, ये 6 आदते बना सकती हैं आपको करोड़पति

0
Netflix कम, Networth ज्यादा, ये 6 आदते बना सकती हैं आपको करोड़पति
How To Become Rich

How To Become Rich: हर कोई सोचता है कि काश एक दिन करोड़पति बन जाऊं… लेकिन सोचने से कुछ नहीं होता, करना पड़ता है. और वो भी दिमाग से. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बैंक बैलेंस में शून्य कम होते रहें, तो ये 6 देसी नुस्खे अपनाइए.

जल्दी बचत शुरू करो, कंपाउंडिंग का फायदा उठाओ

जितना जल्दी सेविंग शुरू करोगे, उतना ही फायदा मिलेगा. कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज का जादू समय के साथ आपका पैसा कई गुना कर देता है. अगर आप 20 साल की उम्र से हर महीने ₹500 बचाते हैं, तो 40 साल में ये ₹1.32 करोड़ बन सकता है. यानी छोटे-छोटे कदम ही करोड़पति बनने की नींव रखते हैं.

फिजूल खर्च बंद करो, वरना सपने रह जाएंगे अधूरे

हर वो चीज जो सिर्फ दिखावे के लिए ली जा रही है जैसे ब्रांडेड कपड़े, महंगी कॉफी, अनावश्यक सब्सक्रिप्शन. आपके करोड़पति बनने के रास्ते की दीवार है. हर हफ्ते ₹25 की बचत से 40 साल में ₹2.85 लाख तक बन सकते हैं. सोचो, फिजूल खर्च छोड़कर आप कितना पैसा जोड़ सकते हो.

कम से कम 15% इनकम सेव करो

आज ज्यादातर लोग सिर्फ 5% तक ही बचत कर पाते हैं, जो भविष्य के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं. विशेषज्ञ कहते हैं कि कम से कम 15% इनकम सेव करनी चाहिए. अगर आपकी कंपनी 6% तक 401(k) या PF में योगदान करती है, तो बाकी 9% आप जोड़ें और फाइनेंशियल सुरक्षा पक्की करें.

कमाई बढ़ाओ, लेकिन समझदारी से

अगर कमाई ही कम है, तो सेविंग कहां से होगी? इसलिए प्रमोशन मांगो, स्किल्स बढ़ाओ, पार्ट टाइम काम करो या जरूरत हो तो करियर ही बदलो. जितनी ज्यादा कमाई, उतनी ज्यादा सेविंग और उतनी जल्दी अमीरी की मंजिल.

इनकम बढ़े तो खर्च मत बढ़ाओ

अक्सर इनकम बढ़ते ही लोग बड़े घर, नई गाड़ी, लग्जरी ट्रिप्स पर पैसा उड़ाने लगते हैं. इसे ही ‘लाइफस्टाइल इंफ्लेशन’ कहते हैं. इसका मुकाबला ऐसे करो. जितनी इनकम बढ़े, उतनी सेविंग बढ़ाओ. अमीरी दिखाने में नहीं, बनाने में है.

फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मदद लेने में झिझको मत

हर कोई निवेश, टैक्स प्लानिंग और रिटायरमेंट प्लानिंग में माहिर नहीं होता. अगर खुद समझ नहीं आ रहा, तो किसी अच्छे फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लो. सही गाइडेंस आपके पैसे को सही दिशा में ले जाएगा.

Also Read: Ola-Uber बुक करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने किराया बढ़ाने की दी खुली छूट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम
Next article Bihar Road Accident: बिहार में बालू लदे ट्रक ने छात्रा को कुचल कर मारा, हालत गंभीर
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel