[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Apply Lipstick Properly: सही तरीके से लिपस्टिक लगाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स

How To Apply Lipstick Properly: सही तरीके से लिपस्टिक लगाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स

0
How To Apply Lipstick Properly: सही तरीके से लिपस्टिक लगाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स
How To Apply Lipstick Properly ( AI Image)

How To Apply Lipstick Properly: मेकअप खूबसूरती को निखारने का एक अच्छा तरीका है. सही मेकअप से आप एक अच्छा लुक आसानी से पा सकती हैं. मेकअप में होंठों को खूबसूरत बनाने में लिपस्टिक की भूमिका बेहद अहम होती है. लेकिन कभी-कभी लिपस्टिक सही तरीके से न लगाने की वजह से होंठों की खूबसूरती कम लगती है. कई बार लिपस्टिक लिप्स से बाहर निकल जाती है और इस वजह से कई महिलाएं परेशान भी रहती हैं. अगर आप भी चाहती हैं कि आपके लिप्स लिपस्टिक लगाने के बाद खूबसूरत दिखे तो ये आर्टिकल आपके लिए है. तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिससे आप लिपस्टिक को सही तरीके से लगा सकते हैं. 

सबसे पहले क्या करें?

लिपस्टिक लगाने से पहले जरूरी है होंठों को साफ और मॉइस्चराइज करना. लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें. आप इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद मॉइस्चराइजर या लिप बाम लगाएं. 

मॉइस्चराइजर लगाने के बाद क्या करें?

मॉइस्चराइजर लगाने के बाद आप लिप प्राइमर को लगाएं. ये आपके लिप्स पर एक चिकना बेस बनाता है. इसके बाद लिप लाइनर को लगाएं. इससे आप लिप्स को आउटलाइन करें. ऊपरी होंठ के बीच से शुरुआत करें और बाहरी किनारों की ओर बढ़ें. इसी तरह से आप नीचे के होंठ पर भी लिप लाइनर लगाएं. लिपस्टिक लगाते टाइम आप लिप लाइनर के बाहर लिपस्टिक को नहीं लगाएं. 

लिपस्टिक को कैसे लगाएं?

आप सही लिपस्टिक शेड को सिलेक्ट करें जो आपके कपड़े और लुक के साथ परफेक्ट लगे. लिपस्टिक को सीधे लिप्स पर लगा सकते हैं या फिर ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्के हाथ से आप ऊपर के होंठ के बीच से लिपस्टिक को लगाना शुरू करें और फिर किनारों की ओर लगाएं. फिर नीचे के होंठ पर भी इसी तरह से लगाएं. अगर लिपस्टिक ज्यादा लग गई है तो टिश्यू पेपर की मदद से हल्का दबाकर रंग हटा दें. आप सेटिंग स्प्रे से इसे सेट कर दें.

यह भी पढ़ें- How To Comb Hair Properly: कंघी करते टाइम झड़ते हैं बाल, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bihar Election 2025: सीएम नीतीश आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, बिहार के इन 2 जिलों में भरेंगे हुंकार
Next article Premanand Ji Maharaj: जानें प्रेमानंद जी महाराज के बताए अशांत मन को शांत करने के चमत्कारी उपाय
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel