[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: सीएम नीतीश आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, बिहार के इन 2 जिलों में भरेंगे हुंकार

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, बिहार के इन 2 जिलों में भरेंगे हुंकार

0
Bihar Election 2025: सीएम नीतीश आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, बिहार के इन 2 जिलों में भरेंगे हुंकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गये हैं. इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश की ताबड़तोड़ रैली होने वाली है. गोपालगंज और सीवान जिले में सीएम नीतीश कुमार बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे एनडीए प्रत्याशी के लिये वोट की अपील करेंगे.

गोपालगंज और सीवान में चुनावी सभा

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले में कटेया और मांझा में सीएम नीतीश कुमार की रैली होगी. इसके साथ ही सीवान की बात करें तो, बड़कागांव में चुनावी सभा को वे संबोधित करेंगे. दोनों जिलों में सीएम नीतीश के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. मंच के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई है. सुरक्षा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मुजफ्फरपुर में लोगों से मांगा था समर्थन

इससे पहले 21 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में राम कृष्णा हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा की थी. यहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिये लोगों से समर्थन की अपील की. इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा. सीएम नीतीश ने कहा था, हमारी सरकार लगातार 20 वर्षों से विकास के कामों में लगी हुई है लेकिन हम लोगों के पहले जो सरकार थी उसकी क्या स्थिति थी वो याद कीजिए. शाम के समय के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में कितना विवाद था. शिक्षा की भी यही स्थिति थी. सड़कें बहुत कम थी और बिजली भी बहुत कम घरों में थी. लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सभी लोगों के लिए काम किया.

महागठबंधन भी एक्शन मोड में

मालूम हो, महागठबंधन के नेता भी एक्शन मोड में आ गये हैं. महागठबंधन के घटक दलों के बीच टक्कर की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए अशोक गहलोत आज पटना आयेंगे. 23 अक्टूबर को महागठबंधन प्रेस कांफ्रेंस करेगी. जिसके बाद घटक दलों के नेता चुनावी प्रचार भी करेंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: राहुल गांधी के जलेबी बनाने पर तेजप्रताप बोले- वो मेरा कॉपी कर रहे, हम सिखाए तभी छान रहे हैं

Previous article Bihar Election 2025: केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव में करेंगे धुआंधार रैली, इन दो जिलों में आज भरेंगे हुंकार
Next article How To Apply Lipstick Properly: सही तरीके से लिपस्टिक लगाएं, अपनाएं ये आसान टिप्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel