[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपके बाल भी दिन-ब-दिन पतले और कमजोर हो रहे हैं? आज से ही लगाना शुरू करें ये 5 असरदार हेयर ऑयल्स

क्या आपके बाल भी दिन-ब-दिन पतले और कमजोर हो रहे हैं? आज से ही लगाना शुरू करें ये 5 असरदार हेयर ऑयल्स

0
क्या आपके बाल भी दिन-ब-दिन पतले और कमजोर हो रहे हैं? आज से ही लगाना शुरू करें ये 5 असरदार हेयर ऑयल्स
बालों को पतला होने से रोकने के लिए तेल Ai image

Hair Care: आज के समय में बालों का पतला होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. जब आप अपने चारों तरफ नजर घुमाते हैं तो आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाएंगे जो इस समस्या से जूझ रहे हैं और किसी न किसी तरीके से इससे छुटकारा पाना चाहते हैं. अगर आपके बाल भी पतले हो रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं, जिनमें से एक खराब डाइट, हर समय स्ट्रेस में रहना, पॉल्यूशन और केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना प्रमुख है. इसके अलावा कई बार आपका गलत हेयर केयर रूटीन भी इसकी वजह बन सकता है. अगर आपके बाल भी काफी तेजी से पतले हो रहे हैं और आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि इसे कंट्रोल कैसे किया जाए, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑयल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों को न्यूट्रिशन मिलना शुरू हो जाएगा और साथ ही आपके बाल पहले से ज्यादा मजबूत भी बनने लग जाएंगे. हालांकि, आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि बालों में तेल लगाना ही आपके लिए काफी नहीं है, आपको इनका इस्तेमाल सही तरीके से करना भी आना चाहिए. तो चलिए उन हेयर ऑयल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं जो आपके बालों को पतला होने से रोकने में मदद कर सकते हैं.

नारियल के तेल का करें तेल

बालों की देखभाल करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे सबसे बेस्ट ऑयल्स में से एक माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बालों का टूटना कम होता है और वे एक बार फिर से स्ट्रॉन्ग बनने लग जाते हैं. नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे थोड़ा सा गर्म कर लेना है और उसके बाद हल्के हाथों से 10 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करना है. अब आपको इस ऑयल को एक घंटे के लिए छोड़ देना है और लास्ट में एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लेना है.

आंवले के तेल का करें इस्तेमाल

यह बात तो आप सभी को मालूम होगी कि आंवले में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. ऐसे में जब आप आंवले के तेल का इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो जड़ों को मजबूती मिलती है और साथ ही हेयर फॉल की प्रॉब्लम भी खत्म हो जाती है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपके बाल काफी ज्यादा घने और हेल्दी भी दिखाई देने लगते हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार अपने बालों की लंबाई और स्कैल्प पर आंवले का तेल लगाएं. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो इसे रातभर रहने दें और अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू से धो लें.

भृंगराज का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद

हमारे आयुर्वेद में भृंगराज को भी बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प को न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही आपके बालों की जड़ें मजबूत भी होने लग जाती हैं. कई लोग बालों के झड़ने और उनके पतले होने की समस्या से इस तेल का इस्तेमाल करना भी पसंद करते हैं. अगर आपको बेहतर रिजल्ट चाहिए तो इस्तेमाल करने से पहले इस तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें और उसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं. हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल से स्कैल्प पर मसाज करने से आपको फायदा हो सकता है.

कैस्टर ऑयल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

कैस्टर ऑयल का जो टेक्सचर होता है वह काफी ज्यादा गाढ़ा होता है और उसमें न्यूट्रिशन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होने लगते हैं और साथ ही वे पहले से काफी ज्यादा घने भी दिखने लग जाते हैं. हालांकि, इसके गाढ़े टेक्सचर की वजह से आप इसे डायरेक्टली स्कैल्प पर नहीं लगा सकते हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे नारियल के तेल के साथ या फिर बादाम के तेल के साथ मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाना चाहिए. इस मिक्सचर को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर एक माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह से धो लें.

बादाम के तेल का रेगुलर इस्तेमाल

बादाम यानी कि आल्मंड ऑयल में आपको विटामिन-ई के साथ ही और भी कई न्यूट्रिशियस एलिमेंट्स मिल जाते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बालों को मॉइस्चर मिलता है और साथ ही ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी खत्म होने लग जाती है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करते हैं तो आपके बाल काफी ज्यादा सोफ्ट और मजबूत बन जाते हैं. अगर आप अपने बालों पर आल्मंड ऑयल का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले इसे हल्का सा गुनगुना जरूर कर लें. हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार इसके इस्तेमाल से आपको अपने बालों में फर्क साफ दिखाई देने लगता है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: बाल झड़ने और डैंड्रफ से हैं परेशान? कंघी बदलते ही दिखेगा बड़ा फर्क, जानिए नीम की लकड़ी वाली कंघी के फायदे

Previous article बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’
Next article प्रेंडरगास्ट के प्रदर्शन से आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार वेस्टइंडीज को हराया
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel