[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ट्राई करें हरी मूंग से बनी ये मजेदार डिशेज

घर पर ट्राई करें हरी मूंग से बनी ये मजेदार डिशेज

0
घर पर ट्राई करें हरी मूंग से बनी ये मजेदार डिशेज
green moong recipe ideas (AI Image)

Green Moong Recipe Ideas: हरी मूंग को भिगोकर आपने स्प्राउट या सलाद बनाया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मूंग से आप और भी कई तरह की डिश बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरी मूंग से तैयार होने वाली कुछ रेसिपीज. 

हरी मूंग की टिक्की

अगर शाम में स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो हरी मूंग की टिक्की को ट्राई कर सकते हैं. हरी मूंग को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. हरी मूंग को पीसकर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सा बेसन मिला लें. इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तवे पर तेल में दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

हरी मूंग का डोसा 

आप नाश्ते में हरी मूंग का डोसा ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप हरी मूंग को 6-7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. हरी मूंग, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें. तैयार बैटर को गर्म तवे पर फैलाकर ऊपर से थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ गरमा-गरम डोसा को सर्व करें. 

हरी मूंग से दाल बनाएं

हरी मूंग को धोकर 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें. कुकर में मूंग, हल्दी, नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें. अब कड़ाही में घी गर्म करके जीरा, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. फिर मसाले डालकर पका लें. फिर पकी हुई हरी मूंग को मिला दें. ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गरमागरम दाल को रोटी या चावल के साथ सर्व करें. 

ग्रीन मूंग पुलाव रेसिपी

अगर आप पुलाव खाना पसंद करते हैं तो आप ग्रीन मूंग पुलाव को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 कप चावल और आधा कप हरी मूंग को धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. अब कुकर में 1 से 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची लौंग, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर भीगी हुई मूंग और चावल डालकर भूनें. साथ में नमक डाल दें. 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पका लें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

Previous article सरायकेला-खरसावां में बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस सतर्क, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
Next article Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel