[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV

Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV

0
Renault Bridger Concept: रग्ड डिजाइन और मल्टी-पावरट्रेन के साथ आएगी नई SUV
रेनॉल्ट ब्रिजर कॉन्सेप्ट अनवील/ फोटो- रेनॉल्ट फेसबुक पेज

Renault ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Renault Bridger Concept को अनवील कर दिया है. यह SUV कंपनी की मौजूदा SUVs Renault Kiger और Renault Duster के बीच पोजिशन की जाएगी. कंपनी के मुताबिक यह नया मॉडल भारत में 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. इस कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन काफी हद तक मजबूत और ऑफ-रोड स्टाइल वाला है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन मॉडल की पूरी स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं की है, लेकिन कॉन्सेप्ट से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में यह SUV Renault की लाइनअप में अहम भूमिका निभाने वाली है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग SUV की 5 बड़ी खास बातें.

रग्ड और बॉक्सी डिजाइन

Renault Bridger Concept का डिजाइन काफी रग्ड और बॉक्सी रखा गया है, जो इसे एक मजबूत ऑफ-रोड SUV का लुक देता है. फ्रंट में SUV को बड़े ब्लैक ग्रिल, स्ट्राइक-स्टाइल LED लाइट्स और बीच में चमकते RENAULT लोगो के साथ पेश किया गया है. इसके साथ ही फ्लैट बोनट, चौड़ा एयर डैम और मजबूत स्किड प्लेट इसे और ज्यादा दमदार बनाते हैं. यह SUV 4 मीटर से कम लंबाई की होगी, जिससे इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतारा जा सकेगा.

रेनॉल्ट पोस्ट
रेनॉल्ट पोस्ट

साइड प्रोफाइल में दिखेगा रफ-टफ अंदाज

SUV के साइड प्रोफाइल में चौड़े फेंडर, व्हील आर्च क्लैडिंग और 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें लगभग 200mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलने की उम्मीद है, जो खराब रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बना सकता है. एक खास डिजाइन एलिमेंट यह भी है कि पीछे के दरवाजे के हैंडल C-पिलर में छिपे हुए हैं, जिससे SUV का लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगता है.

पीछे मिलेगा स्पेयर व्हील और नया डिजाइन

Renault Bridger के पीछे की डिजाइन भी काफी अलग नजर आती है. इसमें टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील, शार्प LED टेललाइट्स और मोटी स्किड प्लेट दी गई है. इसके अलावा इसमें साइड-ओपनिंग टेलगेट भी है, जो इस SUV को ऑफ-रोडिंग स्टाइल देता है.

इंटीरियर में मिलेगा ज्यादा स्पेस

कंपनी ने अभी तक Bridger के इंटीरियर की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन Renault का दावा है कि कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसमें काफी अच्छा केबिन स्पेस मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक इसमें पीछे की सीटों के लिए लगभग 200mm का नी-रूम दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बेहतर माना जा रहा है. इसके अलावा SUV में 400 लीटर का बूट स्पेस मिलने की बात कही जा रही है, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी बड़ा माना जाता है.

पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शन मिल सकते हैं

कंपनी की फ्यूचर स्ट्रैटेजी में इलेक्ट्रिफिकेशन यानी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. ऐसे में Bridger को भी इसी प्लान का हिस्सा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. इससे यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा ऑपशंस देने वाली SUV बन सकती है.

भारत में ही होगा डिजाइन और प्रोडक्शन

Renault ने साफ किया है कि भारत उसकी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बेहद अहम बाजार है. इसी वजह से Bridger SUV को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया जा रहा है. इसका प्रोडक्शन Renault के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा, जहां से इसे भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कॉम्पैक्ट SUV या बड़ी SUV- शहरी ट्रैफिक के लिए बेहतर कौन?

Previous article घर पर ट्राई करें हरी मूंग से बनी ये मजेदार डिशेज
Next article कच्ची सब्जियां खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना पूरे शरीर में होगी दिक्कत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel